अगले दो दिन बारिश के आसार
बुधवार को 1.8 एमएम हुई बारिश से ठंड बढ़ी
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। बुधवार को बारिश होने से एकदम मौसम ठंडा होने से ठंड बढ़ गई। बुधवार दोपहर मौसम विभाग की तरफ से 1.8 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। जबकि न्यूनतम 13 और अधिकतम 20.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अधिकारी सुरिंदर सिंह ने बताया कि अगले दो दिन तक बारिश की संभावना है। इस बारिश से गेहूं की फसल को होने वाले लाभ को लेकर किसान खुश नजर आ रहे हैं। किसान हरदयाल सिंह का कहना था कि अगर इसी तरह से बारिश होती रही तो गेहूं फसल के लिए अच्छा है। अगर तेज हवाओं के साथ बारिश होती है तो खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को नुकसान हो सकता है।