फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराज में कर्जा माफी समागम में पहुंचेगें मुख्य मंत्री कैप्टन

विज्ञापन
विज्ञापन
महराज में दूसरे चरण का कर्जा माफी समागम आज
विज्ञापन

मुख्यमंत्री कैप्टन पहुंचेंगे, 2500 जवान करेंगे समागम स्थल की सुरक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। गांव महराज में सोमवार को होने जा रहे कर्जा माफी समागम में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह विशेष तौर पर पहुंचेंगे। समागम को दो बार मौसम के चलते कैंसिल किया गया था। इस समागम स्थल के आस-पास के क्षेत्र में 2500 जवान सुरक्षा में तैनात रहेंगे। रविवार शाम को बिजली मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ समागम स्थल का जायजा लेने पहुंचे।
विज्ञापन

इस मौके पर कांगड़ ने बताया कि दस हजार से अधिक किसानों का कर्ज माफ किया जा रहा है। समागम में पहुंचने वाले किसानों को कर्जा माफी राहत सर्टिफिकेट मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह खुद सौंपेंगे। डीसी प्रनीत ने कहा कि समागम संबंधी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। रामपुरा के एक प्राइवेट कालेज में मुख्यमंत्री के हेलीकाप्टर के लिए हैलीपेड बनाया गया है। इस समागम में पंद्रह हजार कुर्सियां लगाई गई हैं। कांग्रेसी नेताओं की ओर से समागम में 40 हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें