फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों के प्रति गंभीर नहीं है वर्तमान प्रदेश सरकार: लोंगोवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
शहीदों के प्रति गंभीर नहीं है वर्तमान प्रदेश सरकार: लोंगोवाल
विज्ञापन

-कहा-तुरंत बनाई जाए शहीद ऊधम सिंह की यादगार
अमर उजाला ब्यूरो
सुनाम ऊधम सिंह वाला(संगरूर)। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष गोबिंद सिंह लोंगोवाल ने कहा कि समूचे देशवासियों की भावना है कि सुनामऊधम सिंह वाला में देश के महान शहीद सरदार ऊधम सिंह की भव्य यादगार बने। एसजीपीसी इस संबंधी पंजाब सरकार से पुरजोर मांग करती है कि शहीदी यादगार का निर्माण तुरंत करवाया जाए। शुक्रवार को पंजाब प्रैस क्लब के अध्यक्ष रूपिंदर सिंह सग्गू के निवास स्थान पर पत्रकारों से बातचीत करते उन्होंने कहा कि पिछली अकाली भाजपा सरकार ने यादगार के लिए जमीन खरीदी थी, लेकिन तब चुनाव आचार संहिता लग गई थी और बाद में सत्ता परिवर्तन के बाद वर्तमान सरकार ने डेढ़ वर्ष में इस यादगार स्थल पर एक ईंट तक नहीं लगाई। जिससे वर्तमान सरकार की शहीदों के प्रति सोच पर सवाल उठने लाजिमी हैं। ऐसा लगता है कि इस सरकार के मन में शहीदों के प्रति पूरा सम्मान नहीं है। लोंगोवाल ने कहा कि ऊधम सिंह ने पूरे देश के लिए अपना सबकुछ न्यौछावर कर कुर्बानी की बड़ी मिसाल कायम की थी। सरकार इस महान शहीद की याद में यादगार बनाकर शहीदों के प्रति अपनी संजीदगी का प्रमाण दे। इस मौके पर एसजीपीसी सदस्य इंदरमोहन सिंह लखमीरवाला, गुरचरण सिंह धालीवाल, मनिंदर सिंह लख्मीरवाला,अच्छरू गोयल, नरिंदर सिंह ठेकेदार, लेखक जंगीर सिंह रत्न और हरप्रीत सिंह बाबा हाजिर थे।
------------------------
फोटो:27एसजीआरपी02: सुनाम में पत्रकारों से बातचीत करते एसजीपीसी अध्यक्षगोबिंद सिंह लोंगोवाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें