फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की समस्या से परे शान लोगो ने जगरांव पुल पर किया ध्ना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली की समस्या से परेशान लोगों का प्रदर्शन
विज्ञापन

कैप्टन सरकार का व्यंग्य के रूप में किया धन्यवाद
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। ट्रूथ आफ लुधियाना संस्था के आह्वान पर शहर की विभिन्न संस्थाओं को बुलाकर जगरांव पुल पर बिजली से तंग आकर प्रदर्शन किया गया।
संस्था के प्रधान राजीव टंडन ने बताया कि सरकार व पावरकॉम की ओर से बिजली को लेकर बड़े-बड़े दावे किए गए थे। गर्मी के बढ़ते ही सभी दावों की पोल खुल गई है। उन्होंने कैप्टन सरकार का धन्यवाद किया कि उन्होंने बिजली के भारी कट लगाकर पंजाबियों को विरसे से जोड़ने का प्रयास किया है। जैसे पुराने जमाने में गांवों में बुजुर्ग समय व्यतीत करने के लिए सारा दिन इकट्ठा होकर एक साथ बैठते थे। वैसे ही अब शहरवासी किया करेंगे। बिजली के न आने का समय है न जाने का, नहाने को भी लोग तरस गए हैं। टंडन ने कहा कि अब स्मार्ट सिटी के लोग भी शहर की मॉडर्न सत जगरांव पुल पर शहीदों के चरणों में बैठ अपना समय व्यतीत करेंगे। घर में बैठे रहने से पावरकॉम नहीं जागेगा। घर बैठने की बजाय बाहर गर्मी में विभाग के खिलाफ आवाज उठाई जाए। उन्होंने कहा कि पावरकॉम की ओर से सिस्टम को अपग्रेड नहीं किया जा रहा है। मौके पर संदीप थापर, प्रिंस शर्मा, गोल्डी सब्रवाल, हरीश शर्मा, बोबी, लक्की कपूर, पवन गर्ग, रोहित जोशी मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं चीफ इंजीनियर परमजीत सिंह का कहना है कि ललतो ग्रिड में कुछ दिन से समस्या आ रही थी। इसी के चलते ही शटडाउन कर मरम्मत का समय लिया गया था। मरम्मत समय रहते न की जाती तो ललतो ग्रिड पर मेजर ब्रेक डाउन की समस्या आ सकती थी। पावरकॉम की ओर से किसी भी तरह का कोई बिजली कट नहीं लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें