फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 जुलाई से लेकर 17 तक फैंसी नंबरों की रजिस्ट्रेशन, 1

विज्ञापन
विज्ञापन
आज से होगी फैंसी नंबरों की रजिस्ट्रेशन
विज्ञापन

रजिस्ट्रेशन और बोली दोनों ही होगा ऑनलाइन सिस्टम पर
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। पिछले काफी समय से बंद फैंसी नंबरों की बोली फिर से शुरू होने वाली है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन 11 जुलाई से खुल जाएगी और 17 जुलाई तक चलेगी। इस दौरान जो भी व्यक्ति फैंसी नंबरों की बोली के लिए आवेदन भरेगा, वह 18 से लेकर 24 जुलाई तक बोली दे सकता है। यह सारा सिस्टम ऑनलाइन ही चलेगा। फैंसी नंबर की ज्यादा बोली देने वाला अपने वाहन की आरसी बनवा सकेगा।
फैंसी नंबरों की बोली पिछले काफी समय से बंद थी क्योंकि ट्रांसपोर्ट विभाग के साफ्टवेयर में तबदीली की जा रही थी। एफके की सीरीज के बाद फैंसी नंबरों की बोली नहीं हो पाई। करीब 3 महीनों बाद 11 जुलाई से फैंसी नंबरों की बोली के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होने जा रहे हैं। यह बोली एफएल सीरीज के लिए शुरू होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैंसी नंबरों की बोली के लिए अलग-अलग रिजर्व प्राइस हैं। 0001 नंबर की बोली का रिजर्व प्राइस 2.50 लाख रुपये है तो 0002 से लेकर 0009 तक के नंबरों की बोली का रिजर्व प्राइस 25 हजार रुपये हैं। इसी तरह बाकी नंबरों की बोली के रिजर्व प्राइस भी सरकार ने कम से कम पांच हजार रुपयों से लेकर 12500 तक है। इससे पहले फैंसी नंबरों की बोली के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं करवानी पड़ती थी। हर महीने की 1 तारीख से लेकर 7 तारीख तक फैंसी नंबरों की बोली ऑन लाइन होती थी। इस दौरान कोई भी व्यक्ति अपने वाहन के लिए फैंसी नंबर की बोली दे सकता था। पर अब इस कार्यप्रणाली में तबदीली की गई है। अब वही व्यक्ति फैंसी नंबर के लिए बोली दे सकेगा जो पहले रजिस्ट्रेशन करवाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें