फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोषित दलित लडकी को इंसाफ दिलाने हेतू सडकों पर उतरे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
दलित युवती को इंसाफ दिलाने के लिए प्रदर्शन
विज्ञापन

आरोपी पर कार्रवाई की मांग पर डीएसपी कार्यालय सामने दिया धरना
नौकरी और शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर)। दलित युवती को इंसाफ दिलाने के लिए मजदूर मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में लोगों ने शुक्रवार स्थानीय डीएसपी कार्यालय के सामने धरना दिया।इस दौरान उन्होंने पुलिस की कारगुजारी पर सवाल उठाए। इससे पहले स्थानीय माता मोदी पार्क में मोर्चा के वर्कर एकत्र हुए। उन्होंने शहर में रोष मार्च निकाल कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

सीपीआई एम लिबरेशन के नेता ऊधम सिंह, संतोख सिंह और मोर्चा के आगू गोबिंद सिंह ने कहा कि सुनाम के एक गांव की दलित युवती को नौकरी दिलाने और शादी करने का झांसा देकर एक फौजी उसका शारीरिक शोषण करता रहा। कई सालों तक उसने पीड़िता को धोखे में रखा। इस दौरान पीड़िता को धमकियां देकर जुबां बंद रखने को कहा गया। युवती ने इसकी लिखित शिकायत पुलिस को की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की है। आरोपी सरेआम घूम रहे हैं। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि पुलिस ने तुरंत ठोस कार्रवाई नहीं की तो जत्थेबंदी जोरदार आंदोलन शुरू करने को विवश हो जाएगी। इस दौरान पूर्व सरपंच शिंदरपाल सिंह, गुरबचन सिंह और महिंदर सिंह आदि मौजूद थे। डीएसपी विलियम जेजी ने कहा कि इस मामले को पुलिस गंभीरता से ले रही है और कानूनी माहिरों की सलाह मांगी गई है। कानून के मुताबिक ठोस कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




फोटो: सुनाम में डीएसपी कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठे लोग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें