रोंदा ए पंजाब कैप्टन दी सरकार: श्वेत मलिक
प्रदेश प्रधान बनने के बाद पहली बाद महानगर पहुंचे मलिक का भाजपाइयों ने किया स्वागत
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश प्रधान श्वेत मलिक ने शनिवार को कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से लचर हो चुकी है। गैंगवार की घटनाएं लगातार हो रही है। मुख्यमंत्री से लेकर विधायक तक अदृश्य हो चुके है। सब सत्ता के नशे में चूर है। अब तो लोग कहने लगे है कि रोंदा ए पंजाब कैप्टन दी सरकार।
प्रदेश बनने के बाद पहली बार महानगर पहुंचे राज्यसभा सदस्य मलिक काजिला इकाई ने स्वागत किया। पंजाब भवन में रखे समारोह में पंजाब भाजपा के प्रधान का स्वागत करने के लिए महानगर के सभी भाजपा नेता मौजूद थे। इस दौरान मलिक ने कहा कि सूबे के हालात से हर वर्ग दुखी है। कांग्रेस ने विकास पर रोक लगा दी है। नौकरियां देने की बजाए जनसुविधा केंद्र, कॉलेज बंद किए जा रहे हैं। वह जनता की लड़ाई जनता के साथ सड़कों पर लड़ेंगे, कांग्रेस को जनता की अदालत में लाएंगे। उन्होंने कहा अगले लोकसभा चुनाव में शिरोमणि अकाली दल के सहयोग से राज्य की सभी 13 की 13 सीटें पार्टी की झोली में डालेंगे।
प्रदेश कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ को बीते दिनों सिक्योरिटी की ओर से रोके जाने पर मलिक ने कहा कि जाखड़ को सड़क पर आ जाना चाहिए। सांसद बाजवा पहले सरकार को निकम्मी करार दे चुके है। सांसदों की बुलाई बैठक को ब्रह्म मोहिंद्रा को जिम्मेदारी दे दी जाती है ौर वहां भी सांसद नहीं पहुंचते। यह सरकार दिशाहीन और अदृश्य है। अब समय कांग्रेस से पंजाब को छुड़ाने का आ गया है। रेत के बाद अब सैस के साथ अब सीमेंट भी महंगा होने की खबरों पर उन्होंने कहा कि आज की डेट में सरकार में रेत माफिया चल रहा है और कीमतें चार गुना बढ़ गई हैं। मंत्री राणा गुरजीत को इस्तीफा देना पड़ा, हर विधायक पर आरोप लग रहा है। पेट्रोल के बढ़े रेटों पर उन्होंने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेतली संसद में कह चुके हैं कि जो राज्य जीएसटी के दायरे में लाना चाहें, वे तैयार हैं और पंजाब क्यों नहीं जीएसटी के दायरे में आता। यूपी में भाजपा विधायक पर दुराचार के आरोप व कठुआ में दुराचार के मामले में लेकर उन्होंने कहा प्रधानमंत्री का स्पष्ट बयान आ गया है कि आरोपी चाहे कोई भी हो, उसे नहीं बख्शा जाएगा।