फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को कुचला, काफी दूर तक अपने साथ घसीटता ले गया

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी हादसे के बाद गाड़ी घर में खड़ी कर दूसरी कार लेकर फरार
विज्ञापन

मृतक के साथी ने साइकिल पर पीछा कर ढूंढ निकाला आरोपी का घर
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। हंबड़ा रोड पर रविवार रात एक ओवर स्पीड एक कार ने साइकिल सवार दो युवकों को चपेट में ले लिया। साइकिल चला रहा नवीन (25) हादसे में बाल-बाल बच गया। साइकिल के पीछे बैठे चंद्री चंद (28) को गाड़ी कई फुट तक घसीटते हुए ले गई। इसे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रुकने की बजाय चालक ने गाड़ी भगा ली। मृतक के साथी ने साइकिल पर ही गाड़ी का पीछा किया और आरोपी चालक के घर तक पहुंच गया लेकिन चालक कार घर पर खड़ी कर खुद फरार हो गया। पुलिस के पहुंचने पर चालक के बेटे ने कार थाने पहुंचा दी।
अगले दिन भी पुलिस आरोपी चालक को पकड़ नहीं पाई तो पीड़ित परिवार और उसके परिजनों ने थाना पीएयू के बाहर प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को जल्द काबू करने करने का आश्वासन देकर प्रदर्शनकारियों को शांत करवाया। मामले में पुलिस ने आरोपी चालक रत्नदीप सिंह उर्फ लाडी बावा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

नवीन ने बताया कि वह और चंद्री चंद दोनों ही फिरोज गांधी मार्केट स्थित गरेवाल होटल में वेटर का काम करते हैं। रात करीब 12.30 बजे वह होटल से छुट्टी कर गोपाल नगर अपने कमरे पर जा रहे थे। नवीन का कहना है कि वह साइकिल चला रहा था जबकि चंद्री पीछे बैठा हुआ था। जब वह हंबड़ा रोड़ स्थित बग्गा करियाना स्टोर के पास से गुजर रहे थे तब पीछे से एक कार बहुत ही तेजी से आई। उसने पीछे से साइकिल को टक्कर मार दी। वह साइकिल से साइड पर गिर गया लेकिन चंद्री कार के नीचे आ गया।
नवीन का कहना है कि उसने शोर मचा कर गाड़ी को रोकने की कोशिश भी की लेकिन कार चालक शराब के नशे में था। उसने रोकने की जगह गाड़ी और तेज कर दी। हादसे के बाद साइकिल पर ही गाड़ी का पीछा करना शुरू कर दिया। गाड़ी, गोपाल नगर स्थित एक कोठी के अंदर चली गई। उसने बाहर खड़े होकर पुलिस कंट्रोल रूम पर कॉल किया तब पीसीआर मुलाजिम पहुंचे। उन्होंने कोठी का गेट खटखटाया। आधे घंटे बाद जाकर एक युवक बाहर आया। उसने कहा कि उसके पापा घर नहीं है, वह दूसरी कार लेकर गए हैं। इस पर मुलाजिमों ने उसे एक्सयूवी ले जाने के लिए कहा तो युवक ने खुद आकर गाड़ी थाना पीएयू छोड़ दी।
विज्ञापन

थाना पीएयू के एसएचओ इंस्पेक्टर बृज मोहन ने बताया कि आरोपी रत्नदीप सिंह उर्फ लाडी बावा है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर काबू कर लिया गया है। गाड़ी भी पुलिस ने कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें