फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डैनमार्क के डेयरी क्षेत्र के माहिरों ने किया वेटरिनरी यूनिवर्सिटी का दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

लुधियाना। डेनमार्क के एक वफद ने गुरु अंगद देव वेटरिनरी एंड एनिमल साइंस यूनिवर्सिटी लुधियाना का दौरा किया। इस वफद में गो टू नो इंटरनेशनल के निर्देशक बराइन बोल्ड होल्ड और आल बोरग यूनिवर्सिटी से इशिता शर्मा शामिल थीं। इशिता विश्व बैंक से जुड़कर खोज कर रही हैं। यह वफद डेयरी एंड खेतीबाड़ी के क्षेत्र में डेनमार्क और भारतीय यूनिवर्सिटी के दरमियान हो सकने वाली सांझ की संभावनाएं जानने आए थे। वेटरिनरी यूनिवर्सिटी के प्लेसमेंट अधिकारी डा. अमरजीत सिंह ने उन्हें यूनिवर्सिटी संबंधी और वहां उपलब्ध सहूलियतों के बारे में बताया। पोस्ट ग्रेजुएट स्टडी डीन डा. सिमरत सागर सिंह ने यूनिवर्सिटी के शिक्षा कोर्स के बारे में बताया। डेयरी साइंस एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज के डीन डा. एके पूनिया ने इन खोजियों को कॉलेज में करवाए जा रहे खोज प्रोग्राम और डेयरी मुहारत के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि इन क्षेत्रों में एक दूसरे से सांझ बढ़ाई जा सकती है। डेनमार्क से आए बराइन ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे अधिक दूध उत्पादक देश है। तथा डैनमार्क को भी दूध तथा मक्खन की धरती कहा जाता है। यूनिवर्सिटी के उप कुलपति डा. अमरजीत सिंह नंदा ने कहा कि यूनिवर्सिटी निरंतर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं व संगठनों से संबंध बढ़ाने में यकीन रखती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें