फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस:कहीं जोश, तो कहीं दिखा रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस : कहीं जोश, तो कहीं दिखा रोष
विज्ञापन

आंगनबाड़ी मुलाजिम यूनियन का डीसी दफ्तर के खिलाफ प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर।
शहर में विभिन्न जगहों पर जहां अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस जोश और उत्साह के साथ मनाया गया। वहीं संगरूर में कई जगह पर महिलाओं ने प्रदर्शन कर रोष जाहिर किया। आंगनबाड़ी वर्कर (सीटू) की ओर से डीसी दफ्तर के सामने प्रदर्शन कर राज्य सरकार की अर्थी फूंकी गई।
आंगनबाड़ी मुलाजिम यूनियन की प्रदेशाध्यक्ष ऊषा रानी ने कहा कि आज जहां देश की महिलाएं महिला दिवस मना रही हैं, लेकिन वह आज के दिन भी सरकार के खिलाफ जगह-जगह प्रदर्शन करने के लिए विवश हैं। उन्होंने कहा कि जब से सूबे में कैप्टन सरकार बनी है आंगनबाड़ी र्करों की मुश्किलों ज्यादा बढ़ गई हैं। उन्होंने एलान किया कि 20 मार्च को विधानसभा का घेराव किया जाएगा। इस दौरान रणजीत कौर, सरबजीत कौर, बलविंदर कौर, त्रिशनजीत कौर सुनाम, आशा धुरी, रुपिंदर कौर मालेरकोटला, मनदीप कुमारी समेत अन्य वर्कर मौजूद थीं।
विज्ञापन


मिड-डे-मील कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी
संगरूर। महिला दिवस के मौके पर मिड-डे-मील वर्करों ने को लेकर सूबे सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष जसमेल कौर ने कहा कि कुक वर्कर बीते 10 साल से सिर्फ बारह सौ रुपये प्रति महीने पर सात घंटे काम करते हैं। अकाली-भाजपा सरकार ने बीते साल महज पांच सौ रुपये की बढ़ोतरी की ती जो अभी तक सरकार की ओर बकाया है। उन्होंने मांग की कि कुक वर्करों को कम से कम 18 हजार रुपये महीना, वर्दी, मेडिकल सुविधा और जरूरी समय तीन दिन छुट्टी दी जाए। इस दौरान सरबजीत वडैच, देवराज वर्मा, सुखदेव सिंह और इंदरजीत सिंह छीना समेत अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन


एनएचएम मुलाजिमों ने जताया रोष
संगरूर। महिला दिवस पर एनएचएम मुलाजिमों ने बराबर कार्य, बराबर वेतन की मांग पर काले रीबन बांधकर सूबा सरकार के खिलाफ रोष जताया। सिविल सर्जन कार्यालय में एनएचएम मुलाजिम लखवीर कौर, अमनजोततथा सुखजिंदर कौर ने कहा कि वह बीते कई सालों से कम वेतन पर काम कर रहे हैं। इससे परिवार का गुजारा भी नहीं ठीक से हो पाता। उन्होंने मांग की कि बराबर काम, बराबर वेतन दिया जाए और ठेका मुलाजिमों को पक्का किया जाए।

फोटो:08एसजीआरपी01ए: संगरूर में महिला दिवस मौके डीसी दफ्तर के सामने धरना देती आंगनबाड़ी वर्कर।
फोटो:08एसजीआरपी01बी: संगरूर में महिला दिवस मौके राज्य सरकार खिलाफ रोष जाहिर करतीं मिड-डे-मील वर्कर।
फोटो:08एसजीआरपी01सी: संगरूर में महिला दिवस मौके काले रिबन बांध कर रोष जाहिर करतीं एनएचएम मुलाजिम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें