फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे की ओवरडोज से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे की ओवरडोज से व्यक्ति की मौत
विज्ञापन

दो दिन से था लापता, शव के पास से सिरिंज बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
हैबोवाल के आनंद नगर निवासी सौरव अग्रवाल (35) की नशे की ओवरडोस से मौत हो गई। वह दो दिनों से घर से लापता था। उसका शव एक खाली प्लॉट में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही थाना डिविजन 4 और चौकी जगतपुरी की पुलिस मौके पर पहुंची। शव के पास से पुलिस को कुछ सिरिंज और नशीली गोलियों के खाली पत्ते बरामद हुए हैं। चौकी जगतपुरी के इंचार्ज गुरमीत सिंह ने कहा कि जांच में यही पता चला है कि सौरव की मौत नशे की ओवरडोस से हुई है। बाकी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद सब स्पष्ट होगा। फिलहाल इस मामले में 174 की कार्रवाई की गई है।
आनंद नगर मंदिर वाली गली निवासी सौरव अग्रवाल पतंजलि स्टोर में सेल्समैन था। वह लंबे समय से नशा करने का आदी था। उसके दो बच्चे हैं। पत्नी गोल्डी ने कहा कि सौरव 2 जनवरी से घर नहीं आया था। पहले तो उसे लगा कि वह देर रात तक घर पहुंच जाएगा। मगर जब अगले दिन तक घर नहीं पहुंचा तो उसने चौकी जगतपुरी में गुमशुदगी दर्ज करवाई। गोल्डी के अनुसार वीरवार सुबह वह सौरव को ढूंढने निकल पड़ी। पति को ढुंढते हुए वह नसीब एंक्लेव आजाद गैस सर्विस के ऑफिस के पास पहुंची। वहां पर एक खाली प्लॉट के बाहर उसके पति की बाइक खड़ी हुई थी। प्लॉट की दीवार थोड़ी टूटी हुई थी। वह अंदर गई तो अंदर बने कमरे में उसके पति का शव पड़ा हुआ था। उसने तुरंत अपने रिश्तेदारों को बताया। सूचना के बाद मौके पर एसीपी नार्थ डॉ. सचिन गुप्ता, थाना डिविजन नंबर-4 और चौकी जगतपुरी की पुलिस पहुंची। शव के आसपास कई खाली सिरिंज और नशीली गोलियों के खाली पत्ते पड़े हुए थे। उसके अलावा घटनास्थल पर मृतक के बैंक की पासबुक पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशा छुड़ाओ केंद्र में रहा था भर्ती, मगर नहीं सुधरा
सौरव बीते कई सालों से नशा करता आ रहा था। उसके पिता बैंक के रिटायर कर्मी थे। उन्होंने पहले सौरव को खरड़ स्थित नशा छुड़ाओ केंद्र में भी भर्ती करवाया था, मगर वहां से आने के बाद फिर से उसने नशा शुरू कर दिया था। दो साले पहले उसके पिता की मौत भी हो गई थी। उसके बाद से सौरव ने ज्यादा नशा करना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें