बीसीएम स्कूल ने जीता मुकाबला
सहोदय स्कूल कांप्लेक्स बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
बीसीएम आर्य मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल शास्त्री नगर में लुधियाना सहोदय स्कूल कांप्लेक्स बैडमिंटन टूर्नामेंट 27 से 29 नवंबर तक करवाया गया। इसमें 25 स्कूलों के 400 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
मुकाबलों में अंडर-14 लड़कियों में बीसीएम आर्य मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल शास्त्री नगर पहले, डीएवी स्कूल बीआरएस नगर दूसरे और डीएवी स्कूल पखोवाल रोड तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-14 लड़कों में सेक्रेट हार्ट कान्वेंट स्कूल सराभा नगर पहले, बीसीएम आर्य मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल शास्त्री नगर दूसरे और बीसीएम आर्य मॉडल स्कूल दुगरी तीसरे स्थान पर रहा।
अंडर-17 लड़कियों में बीसीएम आर्य मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल शास्त्री नगर पहले, डीएवी पखोवाल दूसरे और दिल्ली पब्लिक स्कूल तीसरे स्थान पर, अंडर-17 लड़को में बीसीएम आर्य मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल शास्त्री नगर पहले, डीएवी पखोवाल रोड दूसरे और बाल भारती पब्लिक स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-19 लड़कियों में सेक्रेट हार्ट स्कूल बीआरएस नगर पहले, बीसीएम आर्य माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल शास्त्री नगर दूसरे और सेक्रेट हार्ट कान्वेंट स्कूल सराभा नगर तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-19 लड़कों में बीसीएम आर्य माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल शास्त्री नगर पहले, डीएवी पखोवाल दूसरे और सेक्रेट हार्ट कान्वेंट स्कूल सराभा नगर तीसरे स्थान पर रहा।