फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलबीए की अनमोलप्रीत दिखाएगी विमैन फीबा एशिया कप-2017 में जलवा

विज्ञापन
विज्ञापन
एलबीए की अनमोलप्रीत वुमन फीबा एशिया कप में खेलेंगी
विज्ञापन

फिल्लौर की रहने वाली अनमोलप्रीत जापान में ले रही हैं ट्रेनिंग
अमित कुमार
लुधियाना।
लुधियाना बास्केटबाल अकादमी (एलबीए) से ट्रेनिंग प्राप्त करके विदेशों में नाम चमकाने वाली अनमोलप्रीत कौर अपने खेल का जलवा अब फीबा एशिया कप 2017 चैंपियनशिप में दिखाएंगी। फीबा वुमन एशिया कप 2017 बंगलुरू में 23 से 29 जुलाई तक होगा।
लुधियाना बास्केटबाल अकादमी के इंचार्ज और पंजाब बास्केटबाल एसोसिएशन के महासचिव तेजा सिंह धालीवाल ने बताया कि एलबीए के खिलाड़ियों की तरफ से हमेशा ही अच्छा प्रदर्शन किया जाता रहा है। अनमोलप्रीत महिला बास्केटबाल खिलाड़ियों में एक उभरता नाम है।
विज्ञापन

फिल्लौर की रहने वाली अनमोलप्रीत ने ढाई साल लुधियाना अकादमी से ट्रेनिंग ली। 6 फुट दो इंच लंबी अनमोलप्रीत में बास्केटबॉल खेलने की लगन बचपन से ही थी। इस वक्त वह जापान के टोक्यो में बास्केटबॉल की ट्रेनिंग ले रही है और स्कॉलरशिप के आधार पर वहीं से बारहवीं की पढ़ाई भी कर रही है। अनमोलप्रीत के पिता परमिंदर सिंह पीएपी में सब इंस्पेक्टर हैं।
अनमोल इस वक्त सिर्फ 17 साल की हैं, लेकिन वे फीबा एशिया कप में जिन खिलाड़ियों के साथ खेलेंगी। जो सभी 18 वर्ष से ऊपर हैं। अनमोलप्रीत ने बताया कि उसने 2015 में खेल की शुरुआत की, 2016 में नोएडा में इंडिया कैंप में खेलने का मौका मिला। इसी साल उसने अंडर-16 नेशनल चैंपियनशिप में पंजाब टीम की तरफ से हिस्सा लिया, जिसमें टीम चौथे स्थान पर रही। इसके बाद दिसंबर में उसे जापान जाने का मौका मिला।
विज्ञापन

इस बार फीबा एशिया कप (वुमन) भारत में हो रहा है। बुगलुरू के कंतीरवा इंडोर स्टेडियम में होने वाले इस कप को लेकर भारतीय खिलाड़ी काफी उत्साहित हैं। इससे पहले 2009 में चेन्नई में कप का आयोजन हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें