थाना के समक्ष धरना, सड़क जाम
विधायक राकेश पांडे, पार्षद अश्वनी शर्मा ने प्रदर्शनकारियों को कराया शांत
पुलिस की ओर से हिरासत में लिए 15 सदस्यों कराया रिहा
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
वार्ड नंबर 22 के तहत पड़ते इलाके फ रीदनगर में खोले गए शराब के ठेके के विरोध में चल रही तनातनी शनिवार को और बढ़ गई। इलाका निवासियों ने हिरासत में लिए गए इलाके के 15 लोगों को रिहा कराने के लिए थाने के बाहर धरना लगाया और रोड जाम कर दिया। मौके पर विधायक राकेश पांडे एवं पार्षद अश्वनी शर्मा आए, लोगों को समझा बुझा कर शांत किया और हिरासत में लिए लोगों को रिहा कराया।
इलाके में खोले गए शराब के ठेके का लोग विरोध कर रहे हैं। लोगों ने वहां तोड़ फोड़ की। इस मामले में थाना सलेम टाबरी पुलिस ने शुक्रवार की रात करीब दो बजे ठेके आगे प्रदर्शन कर रही महिलाओं सहित 15 लोगों को हिरासत में लिया। इससे गुस्से में आए इलाका निवासियों ने कई लोगों के साथ सलेम टाबरी थाने के आगे रोष प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
इलाका निवासी जतिन्द्र डंग ने बताया एक तरफ तो सरकार नशे के खिलाफ मुहिम चला रही है। दूसरी तरफ लोगों के रिहायसी इलाकों में शराब के ठेके खोलने की इजाजत दे रही है। लोगों पुलिस प्रशासन पर धक्केशाही का आरोप लगाया। साथ ही करा पुलिस भी शराब के ठेकेदारों के हक में बात कर रही है और उनके साथ मिलकर इलाका निवासियों पर पर्चे दर्ज कर रही है। इस मौके पर पार्षद हंसराज, पार्षद रणधीर सिंह सीबिया, पवन दीवान, राज कुमार राजू, नसीब चंद मौजूद रहे।