फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिक पुरस्कार वितरण एवं श्री गुरु रविदास जयंती समारोह आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। डॉ. एवीएम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नजदीक ईसा नगरी पुली में हर साल की तरह वार्षिक ईनाम वितरण और श्री गुरु रविदास जयंती समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य मेहमान सांसद रवनीत सिंह बिट्टू और विधायक सुरिंद्र डाबर रहे। शिक्षा व खेल गतिविधियों में पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहने वाले छात्रों को मुख्यातिथि ने सम्मानित किया गया। सांसद बिट्टू ने अपने कोटे से स्कूल के विकास हेतु 10 लाख रुपये की ग्रांट देने का भी एलान किया। स्कूल के डायरेक्टर राजीव कुमार लवली ने कहा कि उनकी हमेशा से कोशिश रही है कि बच्चों को अच्छी शिक्षा मुहैया करवाई जा सके। स्कूल प्रिंसिपल मनीषा गाबा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। इस मौके पर पार्षद गुरदीप सिंह नीटू, लाला सुरेंद्र अटवाल, मनप्रीत मन्ना, एसपी धर्मवीर सिंह धम्मी, निर्भय सिंह, अविनाश सिक्का, प्रगट सिंह ग्रेवाल, कुलवंत सिंह विरदी, बंसी लाल प्रेमी, गुरनाम सिंह धालीवाल, बृजेश कुमार लक्की भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें