फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसाफ न मिलने पर चरणजीत खत्री ने मुंडन कराकर प्रशासन का किया श्राद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडन कराकर प्रशासन का किया श्राद्ध
विज्ञापन

जोधेवाल नेशनल हाईवे पर हादसे में मारे गए स्कूली बच्चों को नहीं मिला इंसाफ
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। हादसे में जान गंवाने वाले दो स्कूली बच्चों और एक घायल मासूम को इंसाफ दिलाने के लिए चल रहे संघर्ष में बुधवार को प्रशासन का श्राद्ध किया गया। हिंदू सिख जाग्रति सेना के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इंसाफ मिलने तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया।
बीते दिनों बस्ती जोधेवाल हाईवे पर बोन ब्रेड कंपनी के ट्रक ने तीन स्कूली बच्चों को अपनी लपेट में लिया था। इसमें दो बच्चों जगदीश और पुरुषोत्तम की मौके पर ही मौत हो गई थी। एक बच्चा अंकित अस्पताल में गंभीर अवस्था में भर्ती है। इस संबंध में हिंदू सिख जाग्रति सेना के अध्यक्ष प्रवीण डंग की अध्यक्षता में पुल बनवाने के लिए संघर्ष चल रहा है। मंगलवार को जिलाधीश कार्यालय के सामने कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवार के साथ रोष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी कड़ी में गत 19 सितंबर को मुंडन कराने वाले संगठन के कार्यकर्ता चरणजीत खत्री बुधवार को प्रशासन का श्राद्ध कर विरोध प्रकट किया। उन्होंने कहा कि इतने दिन बीत जाने के बाद भी प्रशासन ने पुल बनाने को गंभीरता से नहीं लिया है। इस हादसे के जिम्मेदार नेशनल हाईवे अथॉरिटी के प्रबंधकों पर भी प्रशासन ने कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि जल्द से जल्द पीड़ित परिवार को पूरा इंसाफ दे। उन्होंने संघर्ष में महिलाएं भी पीछे नहीं हटेंगी। इस अवसर पर कपल भारद्वाज, आदित्य नारायण, योगेश धीमान, सिमरनजीत सिंह शहरी, हरि सिंह, प्रमोद सूद, अतुल शर्मा, सतीश क्वात्रा, सचिन बजाज, एडवोकेट कुणाल वोहरा हाजिर थे।






विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें