संत बाबा अजीत सिंह सेवा को हमेशा तत्पर रहते थे : परनीत कौर
डेरा हंसाली में आयोजित श्री अखंड पाठ साहिब के भोग समारोह में पहुंची पूर्व विदेश राज्य मंत्री
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब। पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री परनीत कौर और जंगलात मंत्री साधु सिंह धरमसोत शुक्रवार को डेरा हंसाली में नतमस्तक हुए। वे स्व: संत बाबा अजीत सिंह हंसाली वालों के जन्मदिवस पर आयोजित श्री अखंड पाठ साहिब के भोग समारोह में शामिल होने आए थे।
उनके साथ राजपुरा के विधायक राजपुरा हरदयाल सिंह कंबोज, सन्नौर के विधायक मदन लाल जलालपुर, समाना के विधायक राजिंदर सिंह, शुतराणा के विधायक निर्मल सिंह, मनदीप कौर नागरा और हरिंदरपाल सिंह हैरी मान मौजूद थे। डेरा हंसाली के प्रमुख बाबा परमजीत सिंह ने परनीत कौर, साधु सिंह धर्मसोत समेत सभी विधायकों को सिरोपा भेंट किए। इस दौरान परनीत कौर और धर्मसोत ने कहा कि बाबा जी ने शिक्षा, सेहत, खेल के क्षेत्र में विलक्षण योगदान दिया है जिसको आने वाली पीढ़ियां हमेशा याद रखेंगी। वे हमेशा गरीबों और जरूरतमंदों की सहायता के लिए तत्पर रहते थे। उनके नक्शे कदम पर बाबा परमजीत सिंह भी समाज सेवा के क्षेत्र में अहम योगदान दे रहे हैं। इस अवसर पर डीसी शिवदुलार सिंह ढिल्लों, एसएसपी अलका मीना, एसपी (एच) रविंदरपाल सिंह संधू, डीएसपी बस्सी पठाना, नवनीत कौर गिल, भलाई अफसर आशीष कथूरिया, तहसीलदार गुरजिंदर सिंह और डेरा सेवक साधू राम भट्टमाजरा के अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता शामिल हुए।
फोटो कैप्शन:10जीबीजीपी03: फतेहगढ़ साहिब के डेरा हंसाली के समारोह में हिस्सा लेतीं पूर्व विदेश राज्य प्रनीत कौर, कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धरमसोत व अन्य विधायक।