फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवतेज सिंह, इंदरजीत सिंह और वीरपाल बेस्ट एथलीट घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
नवतेज, इंदरजीत और वीरपाल बने बेस्ट एथलीट
विज्ञापन

सतीश चंद्र धवन सरकारी कॉलेज में 98वें वार्षिक खेल संपन्न
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
सतीश चंद्र धवन सरकारी कॉलेज लुधियाना के 98वें दो दिवसीय वार्षिक खेल संपन्न हो गए। समापन समारोह के मौके पर पंजाब विश्वविद्यालय खेल विभाग के निर्देशक डॉ. परमिंदर सिंह अहलुवालिया बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. धर्म सिंह संधू ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। सुबह के कॉलेज में लड़कों में नवतेज सिंह और लड़कियों में वीरपाल कौर को बेस्ट एथलीट चुना गया। शाम के कॉलेज लड़कों में इंदरजीत सिंह को बेस्ट एथलीट घोषित किया गया।
विज्ञापन

दूसरे दिन हुए मुकाबले में हैमर थ्रो में वरुण पहले, हरदीप दूसरे और ललीत तीसरे स्थान पर, 100 मीटर रेस (लड़के- सुबह का कालेज) में नवतेज सिंह पहले, जसप्रीत सिंह दूसरे और अतर सिंह तीसरे स्थान पर, 100 मीटर रेस (लड़के- शाम का कालेज) में इंदरजीत सिंह पहले, आशीष दूसरे और अरुण तीसरे स्थान पर रहे। 100 मीटर रेस (लड़कियां- सुबह का कालेज) में लवप्रीत पहले, लवप्रीत दूसरे और वीरपाल तीसरे स्थान पर, डिस्कस थ्रो (लड़के- सुबह का कालेज) में हरदीप सिंह पहले, कर्मवीर दूसरे और वरुण तीसरे स्थान पर, 400 मीटर रेस (लड़के- सुबह का कालेज) में नवतेज पहले, राहुल गौतम दूसरे और रविंदर तीसरे स्थान पर, 400 मीटर दौड़ (लड़के- शाम का कालेज) में आशीष पहले, अरुण दूसरे और मनमीत तीसरे स्थान पर रहे। हाई जांप (लड़के - सुबह का कालेज) में साजन पहले, सुखविंदर दूसरे और नीरज तीसरे स्थान पर, जैवलीन थ्रो में हरीश पहले, अरुण दूसरे और ललीत तीसरे स्थान पर, 200 मीटर रेस (लड़कियां- सुबह का कालेज) में वीरपाल पहले, तरनजीत दूसरे और सर्बजीत तीसरे स्थान पर, 200 मीटर रेस (लड़के- सुबह का कालेज ) में नवतेज पहले, रविंदर दूसरे और रोहित तीसरे स्थान पर रहे। वार्षिक महोत्सव के शुभ अवसर पर खेल विभाग के अध्यक्ष डॉ. बलबीर कुमार ने खेल विभाग की वार्षिकरिपोर्ट प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें