फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंबरदारों को भी विदेश जाने से पहले लेनी होगी डिप्टी कमिशनर से प्रवानगी

विज्ञापन
विज्ञापन
नंबरदारों को विदेश जाने से पहले लेनी होगी डीसी से अनुमति
विज्ञापन

बठिंडा। सरकारी कर्मियों की तरह विदेश जाने से पहले अब जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से संबंधित नंबरदारों को डीसी कार्यालय से प्रवानगी लेना जरूरी होगा। मंगलवार को डीसी प्रनीत ने इस संबंधी सभी नंबरदारों को आदेश जारी किए। डीसी की तरफ से जारी आदेशों में कहा गया है कि नंबरदार जब भी विदेश जाते हैं तो वह डीसी कार्यालय से कोई अनुमति नहीं लेते। नंबरदार न होने के कारण ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को गवाही डलवाने के लिए या अन्य गांव का जरूरी काम करवाने के लिए बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। डीसी ने माल विभाग के अफसरों को आदेश दिए हैं कि गांव के नंबरदार को हिदायत जारी की जाए और तुरंत प्रभाव से आदेशों पर अमल किया जाए। इसके अलावा डीसी ने अधिकारियों को हिदायत की है कि वह उक्त आदेशों का पालन करना यकीनी बनाए। अगर कोई भी अधिकारी या नंबरदार आदेशों की अवहेलना करता है तो उसके खिलाफ प्रशासकीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें