कांग्रेस ने 24 बागी उम्मीदवार निकाले
अकाली दल और भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी लिया एक्शन
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
पार्टी से बगावत कर नगर चुनाव लड़ने वाले चौबीस प्रत्याशियों कांग्रेसियों को कांग्रेस ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इससे पहले शिरोमणि अकाली दल व भारतीय जनता पार्टी भी कुछ नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा चुकी है जो पार्टी से बागी होकर चुनाव मैदान में आजाद प्रत्याशी के तौर पर उतरे हुए है।
जिला इकाई के मुताबिक वार्ड नंबर 4 से दविंदर हांडा, वार्ड 17 से जसदीप सिंह काउंके, वार्ड 18 से पीडी यादव, परमिंदर सिंह पप्पू, आशु राणा, वार्ड 19 से नरिना मिगलानी, वार्ड 20 से नेक चंद, अश्वनी अग्रवाल, ख्महरू, वार्ड 22 से परमजीत सिंह, वार्ड 26 से हरदीप सिंह मुंडिया, वार्ड 28 से लखवीर सिंह खालसा, वार्ड 29 से रामचंद्र सैणी, वार्ड 33 से महताब सिंह बंटी, वार्ड 35 से सोना रानी, नंबर 41 से अमृत पाल सिंह कलसी, वार्ड 42 से सुखदेव सिंह शीरा, वार्ड 43 से मंदीप कौर, वार्ड 44 से जसबीर सिंह जस्सल, वार्ड 59 से पूनम, वार्ड 62 से बलजिंदर सिंह, वार्ड 65 से रुचि विशाल गुलाटी, 69 से मोनिका मल्होत्रा, वार्ड 71 से गुरप्रीत कौर सिद्धू्, वार्ड 77 से सुषमा पुरी, प्रवेश टिक्का, वार्ड नंबर 87 से सुमन बाली व 91 से अनीता शर्मा को निष्कासित किया गया। पार्टी ने जिन कांग्रेसियों को बाहर किया गया है उन्हें कितने समय के लिए बाहर किया है अभी कुछ नहीं बताया गया है।