फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैप्टन सरकार नही बनने दे रही बठिंडा में एम्ज-हरसिमरत कौर बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
कैप्टन सरकार नहीं बनने दे रही बठिंडा में एम्स : हरसिमरत कौर
विज्ञापन

केंद्रीय फूड प्रोसेसिंग मंत्री ने प्रेसवार्ता में लगाए आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
एक वर्ष पहले केंद्र सरकार की ओर से बठिंडा में एम्ज अस्पताल बनाने के लिए प्रोजेक्ट शुरू किया गया था, जिसका उद्घाटन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था लेकिन अब प्रदेश में कैप्टन सरकार ने आते ही एम्स के काम को रोकने का प्रयास शुरू करते हुए अटकलें लगानी शुरू कर दी है। यह आरोप मंगलवार को यहां पहुंची केंद्रीय फूड प्रोसेसिंग मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने अपने कार्यालय में एक प्रेसवार्ता को संबोधन करते हुए लगाए ।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि केंद्र सरकार की पहल कदमी के चलते प्रदेश की पिछली अकाली भाजपा सरकार के प्रयासों के चलते बठिंडा में एम्ज अस्पताल बनाने के लिए प्रोजेक्ट शुरू किया गया था जिस का उद्घाटन पिछले साल नवंबर में देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से किया गया था। बादल ने आरोप लगाया कि अब कैप्टन सरकार उक्त प्रोजेक्ट को पूरा करने से रोकने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है और किसी तरह की कोई भी क्लीयरेंस नहीं दे रही। जिसके चलते एम्स अस्पताल का काम रुक चुका है। बादल ने आरोप लगाया कि पंजाब की कैप्टन सरकार गरीबों का सस्ते में उपचार नही होने देना चाहती जिस के चलते मेडिकल लाइन में अपने कारोबारियों से दोस्ती निभा रही है। बादल ने कहा कि यह मामला सांसद में उनकी ओर से जोर शोर से उठाया जाएगा। बादल ने कहा कि अगर बठिंडा में एम्स बन जाता है तो पंजाब समेत हरियाणा व राजस्थान के लोगों को बडे़ स्तर पर सस्ता व अच्छा उपचार मिलना था लेकिन प्रदेश सरकार अब अटकलें लगाकर उक्त अस्पताल के काम को रोक रही है जो कभी बर्दाशत नही किया जाएगा ।इस के अलावा बादल ने आरोप लगाया कि कैप्टन सरकार ने अपने आठ माह के कार्याकाल दौरान प्रदेश की जनता को गुमराह ही किया है और कुछ नही, उन्होंने कहा कि कैप्टन कभी अपने कार्यालय में तो बैठे ही नहीं और न ही उन्होंने पंजाब के गंभीर मामलों पर कोई विचार विर्मश किया है। उन्होंने तो सिर्फ शराब के व्यापार को बढ़ाकर पैसे ऐंठने संबंधी ही विचार किया है, जो प्रदेश के लोगों के लिए खतरनाक साबित होगा। प्रदेश के युवाओं को शराब की नहीं रोजगार व अच्छी शिक्षा की जरूरत है। लेकिन प्रदेश सरकार ने तो इस तरफ ध्यान ही नहीं दिया उल्टा चुनाव के समय रोजगार देने का किए वादे से भी सरकार मुकर गई। इस मौके उनके साथ शिअद के बठिंडा से अकाली दल के नेता व वर्कर उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें