केवल ढिल्लों को बड़ी राहत, धीमान और जसविंदर आए साथ
बरनाला। लोकसभा हलका संगरूर से कांग्रेस के उम्मीदवार केवल ढिल्लों को उस समय बड़ी राहत मिली जब कांग्रेस के विधायक सुरजीत धीमान व उनके भतीजे जसविंदर धीमान ने ढिल्लों के खिलाफ बगावत का रास्ता छोड़कर उनके चुनाव प्रचार में जुट गए। केवल ढिल्लों ने सुरजीत धीमान व जसविंदर धीमान का आभार व्यक्त करते का कि वह उनके सदा ऋणी रहेंगे और पार्टी में उनको बड़ा मान सम्मान दिया जाएगा। ढिल्लों ने कहा कि उन्होंने पहले ही कहा था कि सुरजीत धीमान उनके भाई है और जसविंदर धीमान से भी उनका बहुत प्यार है। केवल ढिल्लों ने कहा कि यह उनकी जीत नहीं धीमान परिवार की जीत होगी। बता दें कि ढिल्लों के साथ सभी गिले शिकवे भुलाकर कैबिनेट मंत्री विजयइंदर सिंगला भी चल पडे़ हैं। इसके अलावा ढिल्लों की चुनाव मुहिंम को पूर्व मुख्यमंत्री बीबी राजिंदर कौर भट्ठल, कैबिनट मंत्री रजिया सुलताना, विधायक दलवीर सिंह गोल्डी भी तन मन से चला रहे हैं।