फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुश्किल समय में भक्त चिंता नहीं करता बल्कि चिंतन करता है: साध्वी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुश्किल समय में भक्त चिंता नहीं करते, चिंतन करते हैं: साध्वी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। संस्कृति मंच एवं दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा दरेसी ग्राउंड में शुरू हुई सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के तृतीय दिवस कथा व्यास साध्वी वैष्णवी भारती ने प्रहलाद प्रसंग करते हुए बताया कि किस प्रकार भक्त प्रहलाद को उसके पिता हिरण्यकश्यप के द्वारा यातनाएं दी गई। उसे मारने के लिए समुद्र की उताल लहरों में फेंका गया फिर पेट पर पत्थर बांधकर समुद्र में गिराया गया, इसके बाद मदमस्त गज के आगे फेंक दिया गया लेकिन हर बार असफलता की प्राप्ति होने पर अंत में उसे हलाहल (जहर) देकर मारने का प्रयास किया गया। हर बार श्री हरि उसकी रक्षा करते रहे। साध्वी ने इस प्रसंग से समझाने का प्रयास किया है कि भक्त कभी चिंता नहीं करते किसी भी मुश्किल घड़ी में घबराते नहीं, धैर्य नहीं छोड़ते, क्योंकि भक्त चिंता नहीं सदा चिंतन करते हैं। निश्चय है कि जो उसका चिंतन करते हैं वो स्वत: ही चिंता से मुक्त हो जाते हैं। कथा के तीसरे दिन रणबीर सिंह, मंजीत कौर, बाबू राम ने भागवत पूजन की रस्म को निभाया। इसके उपरांत मुख्य अतिथि एडिशनल सेशन जज केके गोयल, विधायक संजय तलवार, ग्रीनलैंड स्कूल डायरेक्टर राकेश रुद्रा, सिकंदर सिंगरी, यश गिरी (आरएसएस) , पार्षद नवल कांत जैन काला, दीपक उप्पल, कांग्रेस महिला मोर्चा प्रधान लीना टपारिया द्वारा ज्योति को प्रज्जवलित कर कथा की शुरूआत की गई। कथा में साध्वी ने बताया कि आज कितने ही लोग उस ईश्वर को पुकार रहे हैं। किंतु प्रगट क्यों नहीं होते, द्रौपदी की तरह, प्रहलाद की तरह, कबीर जी की तरह हमारी रक्षा क्यों नही करता? कमी है तो हमारे भाव में हमारे प्रेम में है, क्योकि ईश्वर को केवल भाव और प्रेम के बंधन से ही बांधा जा सकता है। कथा में पुष्प होली महोत्सव भी मनाया गया। प्रभु की पावन आरती में राकेश सेठी, बलजिंदर सिंह (जय मां समस्तका धाम), डॉक्टर मोदगिल ने हाजिरी लगवाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें