फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप को झटका : प्रदेश प्रवक्ता दर्शन शंकर ने दिया इस्तीफा, थामा कांग्रेस का हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
आप के प्रदेश प्रवक्ता दर्शन शंकर ने थामा कांग्रेस का हाथ
विज्ञापन

सांसद बिट्टू के दफ्तर के उद्घाटन के बाद साथियों सहित हुए कांग्रेस में शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी आम आदमी पार्टी को शनिवार उस समय झटका लगा जब पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व प्रदेश संयुक्त सचिव दर्शन सिंह शंकर ने अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। दर्शन शंकर ने इस्तीफा प्रदेश प्रधान भगवंत मान को भेज दिया है। इसके तुरंत बाद उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया। वह सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के वेलकम पैलेस स्थित दफ्तर के उद्घाटन के मौके पर कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु की अगुवाई में कांग्रेस में शामिल हो गए। इससे पहले शुक्रवार रात को आप के जिला प्रधान और हल्का पूर्वी से आप की टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके दलजीत सिंह गरेवाल भोला भी अपने सभी पदों से इस्तीफा दे चुके है। उन्होंने चंडीगढ़ में देर शाम सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई में कांग्रेस का हाथ थाम लिया।
विज्ञापन

दर्शन सिंह शंकर पार्टी गठन से लेकर अब तक लगातार पार्टी में पूरी तरह से सक्रिय रहे हैं। शंकर ने पार्टी के नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनकी गुटबाजी की वजह से कर्मठ कार्यकर्ता व नेता पार्टी से किनारा कर रहे हैं। कभी बैंस बंधुओं के खासमखास साथियों में से एक गिने जाने वाले दलजीत सिंह गरेवाल विधानसभा चुनाव से पहले बैंस भाईयों को छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे। आप की टिकट पर वह विधानसभा पूर्वी से चुनाव भी लड़े, लेकिन हार गए। पार्टी ने उन्हें जिला प्रधान का पद दिया था, लेकिन शुक्रवार शाम को उन्होंने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें