फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस मंत्री के खिलाफ होना चाहिए मामला दर्ज: सुखबीर

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस मंत्री के खिलाफ मामला दर्ज हो: सुखबीर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।विवादित मैनर होम्स में कांग्रेस मंत्री का नाम आने पर शनिवार शिअद प्रधान सुखबीर बादल ने कहा कि सरकार को कड़ा एक्शन लेना चाहिए और मामला दर्ज करना चाहिए। यह घपला लोकलबॉडी विभाग के अधिकारियों ने जांच में उजागर किया है। सुखबीर शनिवार को जिले के विभिन्न हलकों में वर्करों के साथ मीटिंग करने पहुंचे थे।
विज्ञापन

कैप्टन अमरिंदर सिंह को आड़े हाथ लेते सुखबीर बादल ने कहा कि उन्होंने हाथ में गुटका साहिब को लेकर सौगंध खाई थी, अब उससे मुकर चुके हैं, इसलिए उनके खिलाफ मामला दर्ज होना चाहिए। पटियाला में अध्यापकों पर लाठीचार्ज के दौरान कई अध्यापक गंभीर रूप से घायल हुए। इस मामले में भी कैप्टन, डीजीपी और एसएसपी के खिलाफ मामला दर्ज होना चाहिए। बहिबलकलां कांड को लेकर प्रकाश सिंह बादल द्वारा किसी भी समय गिरफ्तार करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि रणजीत सिंह कमीशन और एसआईटी राजनीतिक ड्रामा बन चुके है। उन्होंने कहा कि बीते दो साल के अंदर पंजाब में कोई विकास नहीं हुआ है। पंजाब सरकार के मंत्री और विधायक शराब माफिया बन चुके है। पंजाब में अवैध तरीके से शराब बेचने के अलावा अवैध माइनिंग के एरिया भी बांट लिए है। धड़ल्ले से रेत का खेल चल रहा है। इस मौके पर शिअद जिला प्रधान रणजीत सिंह ढिल्लों सहित कई अकाली नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें