फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकाली दल सता में आने खवाब लेना छोड दें-रणजीत सिंह ब्रहम्पुरा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक और नोएडा
विज्ञापन


कैप्टन की बादलों से साठगांठ, इसलिए बेअदबी कांड में नहीं हो रही कार्रवाई : ब्रह्मपुरा
टकसाली अकाली दल के नेता ने सुखबीर पर साधा निशाना
बोले- शिअद को सुखबीर ने बर्बाद कर दिया, सत्ता के ख्वाब लेना छोड़ दें
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। शरोमणि अकाली दल बादल को अलविदा कहने के बाद अपना नया टकसाली अकाली दल बनाने वाले रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा ने कहा कि अकाली दल बादल अब सता में आने का ख्वाब लेना छोड़ दे, क्योंकि शिअद को सुखबीर ने बर्बाद करके रख दिया है। बुह्मपुरा बुधवार को मानसा रोड बठिंडा पर स्थित दमदमा साहिब के पूर्व जत्थेदार बलवंत सिंह नंदगढ़ के आवास पर प्रेसवार्ता को संबोधन कर रहे थे। उनके साथ रत्न सिंह अजनाला और सेवा सिंह सेखवां भी उपस्थित रहे। टकसाली अकाली दल के नेता ब्रह्मपुरा ने आरोप लगाया कि सूबे के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की बादल परिवार के साथ सांठगांठ है। जिसके चलते कैप्टन अपनी दोस्ती निभाते हुए बादल परिवार को बेअदबी कांड में बचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जोरा सिंह कमीशन और जस्टिस रणजीत सिंह की रिपोर्ट ने अकाली दल बादल के मुखी पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को कथित आरोपी ठहराया है। लेकिन इसके बावजूद कांग्रेस सरकार बादलों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही। नेता ने कहा कि जब कैप्टन ने कोई कार्रवाई ही नहीं करनी थी तो कमीशन बनाकर पंजाब के लोगों को बेवकूफ क्यों बनाया। इस के अलावा ब्रह्मपुरा ने कहा कि जब 2017 में विधानसभा चुनाव अकाली दल बादल हार गया तो उन्होंने कोर कमेटी की बैठक के दौरान सुखबीर बादल को पार्टी की अध्यक्षता से इस्तीफा देने को कहा था, लेकिन उस समय उनकी किसी ने कोई बात नहीं सुनी। ब्रह्मपुरा ने आरोप लगाया कि सुखबीर बादल के कारण ही इतने बलिदान देने वाली पार्टी विस चुनाव में तीसरे नंबर पर आई।

बादल सच्चे हैं तो अकाल तख्त पर चलकर कसम खाएं
अकाली दल टकसाली नेताओं को सुखबीर बादल की ओर से कांग्रेस के एजेंट कहने संबंधी ब्रह्मपुरा ने कहा कि अगर बादल सच्चे हैं तो वह मेरे साथ अकाल तख्त पर चलकर कसम खाएं। उन्होंने कहा कि जब बादल पिता पुत्र को कोई मामला नहीं मिलता तो तो वह दूसरे व्यक्तियों को कांग्रेस का एजेंट बताना शुरू कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बादलों ने कैसे इतनी महंगी बसें खरीदीं
इस मौके मौजूद तख्त दमदमा साहिब के पूर्व जत्थेदार बलवंत सिंह नंदगढ़ ने कहा कि सुखबीर बादल अपनी बसों के लिए किसी समय टायर किराए पर लिया करते थे, लेकिन अब बसें ही इतनी ले ली है कि काफिला खत्म नहीं होता। नंदगढ़ ने सवाल उठाया कि सुखबीर बादल ने जो अपनी प्राइवेट कंपनी के नाम पर बसों की खरीद की है, उसकी निष्पक्ष एजेंसी जांच करें तो पता चल जाएगा कि बादलों ने कैसे इतनी महंगी महंगी बसें खरीदी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें