फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में छत गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत, पौता जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश में छत गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत, पोता जख्मी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अमलोह/मंडी गोबिंदगढ़। फतेहगढ़ साहिब के अमलोह हलका के गांव भद्दलथूहा में सोमवार रात तेज बारिश में बिजली गिरने से एक गरीब परिवार की छत गिर गई। हादसे में बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई। एक युवक जख्मी हो गया। मृतका की पहचान ईशर कौर (80) के तौर पर हुई है। छत गिरने से ईशर कौर के पोते मनप्रीत सिंह के सिर पर भी चोट आई। उसे तुरंत सिविल अस्पताल में दाखिल करवा गया।
जानकारी के अनुसार सोमवार रात बरसात शुरूहो गई। करीब 10 बजे गांव भद्दलथूहा की रमदासिया बस्ती में घर में सो रही दादी-पोते के ऊपर मकान की छत गिर गई। बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मनप्रीत सिंह (18) को भी गंभीर चोटें आईं। घटना का पता लगते ही सुबह नायब तहसीलदार कर्मजीत सिंह ने घटनास्थल का जायजा लेकर प्रशासन की ओर से आर्थिक मदद देने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, घटना की सूचना मिलते ही शिअद हलका अमलोह के इंचार्ज गुरप्रीत सिंह राजू खन्ना भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया। वहीं मौजूदा सरकार से पीड़ित परिवार की मदद के लिए पांच लाख रुपये जारी करने की मांग की है। राजू खन्ना ने कहा कि मृतका बेहद गरीब परिवार से संबंधित थी।

फोटो कैप्शन-22जीबीजीपी02-अमलोहके गांव भद्दलथूहा में गिरी मकान की छत और मृतका ईशर कौर की फाईल फोटो।
फोटो-10
फोटो-11
फोटो-12
फोटो-13
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें