फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में धक्केशाही कर रही है कांग्रेस: अकाली दल

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम कार्यालय में अकाली दल का रोष प्रदर्शन
विज्ञापन

सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर)। शिरोमणि अकाली दल ने कांग्रेस पार्टी पर पंचायत चुनाव में धक्केशाही करने और अकाली प्रत्याशियों के नामांकन पत्र रद्द करवाने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही तहसीलदार को मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रितपाल सिंह हांडा, शहरी अध्यक्ष गुरचरण सिंह धालीवाल, सतगुर सिंह नमोल और मनिंदर सिंह लख्मीरवाला ने कहा कि तीन पंचायतों के अकाली समर्थक प्रत्याशियों के नामांकन धक्के से रद्द करवाए गए हैं। उन्होंने मांग की कि रद्द किए नामांकन को बहाल किया जाए। हांडा ने बताया कि मर्दखेड़ा, विश्रपुरा और सिंहपुरा पंचायतों में सरकार ने धक्का किया है। इस दौरान अकाली नेताओं ने तहसीलदार को मांग पत्र भी सौंपा। इस मौके पर चमकौर सिंह, दर्शन सिंह, गुरमीत सिंह, सोहन सिंह भंगू, मलकीत सिंह और लीला सिंह हाजिर थे।
विज्ञापन




फोटो:21एसजीआरपी01: सुनाम में नायब तहसीलदारगुरलीन कौर को मांग पत्र सौंपते अकाली दल के प्रतिनिधि।
-------------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें