फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसो में छह वर्षीय बच्ची की मौत 4 जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में बच्ची की मौत, चार घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब।
सरहिंद-पटियाला मार्ग स्थित मालाहेड़ी गांव में कार और बाइक की भिड़ंत में छह वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। महिला समेत चार लोग जख्मी हो गए।
थाना मूलेपुर के सहायक थानेदार गुरचरन सिंह ने बताया कि ऑल्टो कार नं.पी.बी.11 बीएक्स-1402 सरहिंद से पटियाला जा रही थी। गांव मालाहेड़ी के पास पहुंचने पर कार चालक दर्शन सिंह पुत्र चन्नण सिंह निवासी बहादरगढ़ (पटियाला) को झपकी आ गई। इससे कार का संतुलन बिगड़ गया और वाहन ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर बैठी बच्ची प्रिया की मौत हो गई। बाइक सवार गुरप्रीत सिंह निवासी समसपुर (पटियाला) कुलविंदर कौर पत्नी सतनाम सिंह और सतनाम सिंह निवासी आदमपुर (फतेहगढ़ साहिब) गंभीर रूप में जख़्मी हो गए। गुरप्रीत सिंह की गंभीर हालत को देखते उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
फोटो कैप्शन:06जीबीजीपी09- सरहिंद-पटियाला रोड पर हादसे के बाद दुर्घटनाग्रस्त मोटर साईकिल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें