फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगनवाडी वर्करों का राज्य स्तरीय धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
आंगनबाड़ी वर्करों ने डीसी कार्यालय के आगे दिया धरना
विज्ञापन

सरकार पर वादाखिलाफी करने का आरोप, जमकर की नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
आंगनबाड़ी वर्करों ने वीरवार को डिप्टी कमिश्नर दीप्रवा लाकरा के कार्यालय के आगे धरना लगाकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसे देखते हुए सुबह से ही जिला प्रशासन ने मिनी सचिवालय को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया था। सचिवालय के हर गेट के आगे भारी पुलिस बल तैनात था। वहीं सैकड़ों की तादाद में पहुंची आंगनबाड़ी वर्करों ने जिला प्रशासन पर पंजाब सरकार की शह पर वर्करों के साथ धक्कामुक्की करने के आरोप लगाए।
आंगनबाड़ी यूनियन के नेता हरगोबिंद कौर ने कहा कि सरकार उनकी मांगें मानने से हिचकिचा रही है। उनके साथ लगातार वादाखिलाफी कर रही है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी वर्कर बीते तीन माह से सरकार के खिलाफ वित्त मंत्री मनप्रीत बादल के कार्यालय आगे धरना लगाए बैठे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही। उन्होंने कहा कि पंजाब में भी हरियाणा की तर्ज पर आंगनबाड़ी वर्करों को सुविधाएं और वेतन मिलना चाहिए। यूनियन की नेता ने कहा कि बुधवार को पुलिस की ओर से नाजायज तौर पर उनके हकों का हनन कर आंगनबाड़ी वर्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिनको पुलिस प्रशासन बिना शर्त रिहा करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनियन नेता का कहना था कि अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करना हर व्यक्ति का हक है, लेकिन जिला प्रशासन ने सरकार की शह पर उनके हकों का हनन कर लोकतंत्र की हत्या की है। इसको कभी भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आंगनबाड़ी वर्करों ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नही करेगी तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें