फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब ैठक कर आप ने बनाई अगामी लोक सभा चुनाव की रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
‘लोकसभा प्रत्याशियों का एलान 3 माह में’
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के सह प्रदेश अध्यक्ष ने विधायक और पदाधिकारियों के साथ की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
आम आदमी पार्टी ने वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी अभी से शुरू कर दी है। इसी कड़ी में पार्टी के सह प्रदेश अध्यक्ष डॉ. बलवीर सिंह ने मंगलवार को बठिंडा देहाती की विधायक रुपिंदर कौर रूबी, जिलाध्यक्ष नवदीप सिंह, जोन 2 के अध्यक्ष गुरदित सिंह सेखों समेत पार्टी वर्करों के साथ बैठक की। इस दौरान डॉ. सिंह ने एलान किया कि पार्टी तीन महीने के अंदर लोकसभा प्रत्याशियों की घोषणा कर देगी।
सह प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आने वाले दिनों में पार्टी सूबे के सभी जिलों में अपने कार्यालय खोलेगी और लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कहा आम लोग उनके कार्यालयों में अपनी मुश्किलों को लेकर आ सकते है। पार्टी लोगों की समस्याएं ओर से हल कराने का हर संभव प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में पार्टी के विभिन्न विंगों का ढांचा तैयार किया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होनें कहा कि आने वाले तीन माह के अंदर अंदर हाईकमान की तरफ से लोक सभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जाएगी। इससे उम्मीदवार अपने लोकसभा क्षेत्र में पहले से ही प्रचार करना शुरू कर देंगे । विधायक रूपिंदर कौर रूबी ने कहा कि सूबा शिक्षा एवं खेल स्तर में काफी पिछड चुका है, यह अहम मामला उनकी तरफ से आने वाले विधान सभा सेशन में उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को इस तरफ खास ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें