फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज से दुखी किसान ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्ज से दुखी किसान ने दी जान
विज्ञापन

गुरमेल सिंह पर था साढ़े तीन लाख रुपये कर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
सुनाम (संगरूर)।
गांव रामगढ़ जवधे में एक किसान ने कर्ज से परेशान होकर जहरीली वस्तु खाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान किसान गुरमेल सिंह (28) के तौर पर हुई है। गांव रामगढ़ जवंधे निवासी गुरमेल के पास महज दो एकड़ जमीन थी। वह खुद खेती करता था, जिससे वह अपने परिवार का गुजारा चलाता था। उस पर आढ़तियों और बैंक का करीब साढे़ तीन लाख रुपये का कर्ज था। उसे लौटाने में वह असमर्थ था। वह बीते काफी दिनों से परेशान रहने था। इसी के चलते उसने जहरीली वस्तु निगलकर खुदकुशी कर ली। थाना छाजली की पुलिस ने मृतक किसान के वारिसों के बयानों पर 174 के तहत कार्रवाई कर शव को सिविल अस्पताल में ले जाया गया।

फोटो:किसान गुरमेल सिंह की फाइल फोटो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें