फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरानी जेठानी के खाते से निकलवाए लाखों रुपए

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरानी-जेठानी के खाते से नौ लाख गायब
विज्ञापन

- बैंक मैनेजर ने विजीलेंस को दी शिकायत, जांच शुरू
- सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी गोबिंदगढ़ ।
स्थानीय जीटी रोड बस स्टैंड के सामने स्थित यूको बैंक में दो महिलाओं के खाते से आरटीजीएस के जरिए नकली चेक व हस्ताक्षरों की मदद से नौ लाख 82 हजार 600 रुपये निकलवा लिए गए। बैंक मैनेजर ने बैंक की विभागीय विजीलेंस को इसकी जांच के लिए शिकायत की है। उधर, खाताधारकों ने भी इस बारे में स्थानीय पुलिस को लिखित शिकायत दे दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता राकेश कुमार गलहोत्रा ने बताया कि उसकी पत्नी सोनिया रानी का अपनी देवरानी नीना रानी पत्नी राजेश कुमार का यूको बैंक में एक संयुक्त खाता था। इसमें करीब 10 लाख रुपये जमा करवाए गए थे। लेकिन शुक्रवार की शाम को उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया कि आपके खाते से चैक नंबर 395811 से आरटीजीएस के माध्यम से 9 लाख 82 हजार 682 रुपये ट्रांसफर हुए है। यह रुपये कोलकता की एक फर्म के नाम पर हस्तांतरित किए गए। इसकी सूचना तुरंत बैंक के वरिष्ठ मैनेजर मुकेश गोयल को दी गई। अब पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगालने में जुटी है। बैंक के वरिष्ठ मैनेजर मुकेश गोयल ने बताया कि उन्होंने मामले की सूचना बैंक के विजिलेंस विभाग को दे दी है। जबकि थाना प्रभारी महिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


फोटो कैप्शन:15जीबीजीपी05: बैंक के बाहर पत्रकारों को जानकारी देते हुए महिलाओं के परिवारिक सदस्य।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें