लुधियाना। लुधियाना के हलका पूर्वी से विधायक संजय तलवार ने शुक्रवार प्लस टू में 450 में 449 नंबर लेने वाले छात्र रोहन को एक्टिवा देकर सम्मानित किया। विधायक तलवार की तरफ से यह योजना वर्ष 2019 में शुरू की गई थी। उस समय उनकी पत्नी ने दो छात्रों को एक्टिवा दिए गए थे। वर्ष 2020 में कोरोना के चलते यह सम्मान नहीं दिया गया। वहीं इस साल सरकार ने दसवीं के छात्रों को सीधे पास कर दिया। ऐसे में प्लस टू के छात्र रोहन को यह सम्मान मिला है। रोहन लुधियाना के बीसीएम स्कूल में पढ़ाई कर रहा था।
विधायक संजय तलवार ने बताया कि उनकी स्वर्गीय पत्नी मीनू तलवार हमेशा छात्रों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करती थी। उनकी प्रेरणा से उन्होंने इस योजना को शुरू किया था। उन्होंने अपने विधानसभा हलके में दसवीं, प्लस वन और बारहवीं कक्षा में सबसे ज्यादा अंक लेने वाले छात्र को यह सम्मान देने की घोषणा की थी ताकि छात्रों को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया जा सके। वर्ष 2019 में इसी स्कूल में उनकी पत्नी ने दो छात्रों को एक्टिवा दिए थे, लेकिन इस बार वह उनके साथ नहीं हैं। वह अपनी पत्नी के सपना को पूरा करेंगे हर साल इसी तरह छात्रों को एक्टिवा देकर सम्मानित किया जाएगा।