फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-बाइक और ई-रिक्शा को प्रदर्शित कर पर्यावरण को सुरक्षित करने के बारे में बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
10 हजार से अधिक लोगों ने एक्सपो में दर्ज करवाई उपस्थिति
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। साइकिल, फिटनेस और आउटडोर स्पोर्ट्स एक्सपो (सीएफओएसई) के दूसरे दिन उमड़ी भारी भीड़ ने यह सुनिश्चित किया कि फिटनेस के प्रति सतर्क और साइक्लिंग का शौक रखते हैं। बहुत सारे उत्सुक विजिटर्स ने विभिन्न उत्पादों का जायजा लिया। जो विभिन्न स्टालों में प्रदर्शित किए गए थे। एक्सपो के दूसरे दिन 10 हजार से अधिक लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। एक्सपो में डिस्प्ले किए गए विभिन्न उत्पादों ने वयस्कों और बच्चों को समान रूप से आकर्षित किया। एक्सपो में इलेक्ट्रिक वाहनों और बैटरी व अन्य उत्पादों को प्रदर्शित किया गया। इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर मुड़ना, कार्बन फुटप्रिंट को कम करने का एक शानदार तरीका हो सकता है। इससे पर्यावरण को भी सुरक्षित किया जा सकता है। इससे हमारे स्वास्थ्य पर काफी व्यापक और सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
यूक्लियन एनर्जी के सीईओ ने बताया कि आकाश कौशिक बाजार वैकल्पिक ईंधन के लिए बहुत परिपक्व है क्योंकि हम सभी जानते हैं कि फॉसिल फ्यूल्स का अर्थव्यवस्था और पर्यावरण पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ई-साइकिल और ई-रिक्शा आजकल लोगों में काफी लोकप्रिय हो गए हैं। ट्रांसपोर्ट के इन साधनों का उपयोग करें। यही कारण है कि ईंधन के वैकल्पिक स्रोतों का होना महत्वपूर्ण है जिससे हम मौजूदा फॉसिल फ्यूल्स और अर्थव्यवस्था के साथ पर्यावरण पर भी अनुचित दबाव न डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन

ई-रिक्शा के उत्कर्ष मोहिंद्रा ने बताया कि हम लोगों को इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहते हैं। जिससे पेट्रोल, डीजल और अन्य कई प्रकार के ईंधन की कम खपत हो। कार्बन उत्सर्जन कम हो जो बदले में पर्यावरण के लिए बहुत अच्छा है। नीलम साइकिल के केके सेठ ने कहा कि हम यह देखकर बहुत खुश हैं कि इतने लोगों ने इस साइकिल एक्सपो में रुचि दिखाई है। हम सभी जानते हैं कि साइकिल चलाने के अपने ढेरों फायदे हैं जो पर्यावरण और स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं। लुधियाना के लोग निश्चित रूप से साइकिल चलाने आदि में काफी दिलचस्पी ले रहे हैं और ये उनके स्वास्थ्य और सामान्य रूप से शहर के लिए बहुत अच्छा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें