फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

्री अखंड पाठ साहिब के आरंभ से शुरु हुई शहीदी सभा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री अखंड पाठ साहिब के आरंभ से शुरू हुई शहीदी सभा
विज्ञापन

डीसी समेत जिले के अन्य प्रशासनिक अधिकारी हुए शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब। दशम पिता गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह, बाबा फतेह सिंह एवं माता गुजरी की अतुल शहादत को समर्पित तीन दिवसीय शहीदी सभा की शुरुआत गुरुद्वारा श्री ज्योति स्वरूप साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब के आरंभ से हुई। इसकी अरदास में डीसी शिव दुलार सिंह ढिल्लों समेत प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। वहीं बड़ी तादाद में देश-विदेश के कोने-कोने से पहुंची संगत ने गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब और श्री ज्योति स्वरूप साहिब में नतमस्तक होकर शहीदों को श्रद्धा के फूल भेंट किए। छोटे साहिबजादों और माता गुजरी के अंतिम संस्कार वाले ऐतिहासिक स्थान पर सुशोभित गुरुद्वारा श्री ज्योति स्वरूप साहिब में गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी हरपाल सिंह ने पाठ की आरंभता की अरदास की।
इस मौके पर एडीसी (जनरल) जसप्रीत सिंह, एसडीएम खमाणों परमजीत सिंह, सहायक कमिश्नर चरनजीत सिंह, गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब के मैनेजर भाई अमरजीत सिंह, गुरुद्वारा श्री ज्योति स्वरूप साहिब के मैनेजर भाई बलविंदर सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे। श्री अखंड पाठ साहिब के भोग 28 दिसंबर को गुरुद्वारा श्री ज्योति स्वरूप साहिब में डाले जाएंगे। गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब से 28 दिसंबर को सुबह 9 बजे नगर कीर्तन शुरू होगा, जो गुरुद्वारा श्री ज्योति स्वरूप में करीब दोपहर एक बजे संपन्न होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




फोटो कैप्शन-26जीबीजीपी01- फतेहगढ़ साहिब के गुरुद्वारा श्री ज्योति स्वरूप साहिब में शहीदी सभा की आरंभता की अरदास करते भाई हरपाल सिंह व मौजूद डिप्टी कमिश्नर शिव दुलार सिंह ढिल्लो व अन्य प्रशास्निक अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें