सीनियर कैटेगरी में शिक्षांतर स्कूल रहा प्रथम
लुधियाना। सतपाल मित्तल स्कूल में दो दिवसीय एएसआईएससी रिजनल लेवल बैडमिंटन कंपीटीशन का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न स्कूलों के 118 लड़ंकों तथा लड़कियों ने भाग लिया। लड़कों की सीनियर कैटेगरी में शिक्षांतर स्कूल के खिलाड़ियों ने पहला, सतपाल मित्तल स्कूल के खिलाड़ियों ने दूसरा और गुरु तेग बहादुर इंटरनेशनल स्कूल गुरदासपुर ने तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि लड़कियों की सीनियर कैटेगरी में शिक्षांतर स्कूल पहले और सतपाल मित्तल स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। लड़कों की जूनियर कैटेगरी में सेंट जोसेफ स्कूल फगवाड़ा पहले, सेंट थोमस स्कूल हरियाणा दूसरे और सतपाल मित्तल स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। जबकि जूनियर कैटेगरी सतपाल मित्तल स्कूल पहले, स्कातिश हाई स्कूल गुरुग्राम पहले, शिक्षांतर स्कूल गुरुग्राम दूसरे और सेंट जोसेफ कांवेंट स्कूल होशियारपुर तीसरे स्थान पर रहा। सतपाल मित्तल स्कूल के प्रिंसिपल भूपिंदर गोगिया ने विजेताओं को ट्राफी देकर सम्मानित किया।