फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा तस्करी को खत्म करने के लिए विशेष टास्क फोर्स के आई जी ने

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे का नाश करने पर किया मंथन
विज्ञापन

एसटीएफ के आईजी ने चार जिलों के डीसी व एसएसपी से की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
सूबे नशे को जड़ से समाप्त करने के लिए कैप्टन सरकार की ओर से बनाई गई स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के आईजी बलकार सिंह ने सोमवार को बठिंडा, मानसा, फरीदकोट एवं श्री मुक्तसर साहिब के डिप्टी कमिश्नर व एसएसपी के साथ बैठक की। बैठक में बठिंडा रेंज के आईजी मुखविंदर सिंह छीना ने भी शिरकत की।
एसटीएफ के आईजी बलकार ने बैठक में अधिकारियों को बताया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह 23 मार्च को खटकड़ कलां से प्रदेश में नशे के खात्मे के लिए एक बहुपक्षीय प्रोग्राम की शुरुआत करेंगे। प्रदेश स्तर पर वालंटियरों को शपथ दिलाई जाएगी और पुलिस ड्रग एब्यूज प्रीवेंशन आफिसर्स (डेपो) के नाम दर्ज करेगी। इस प्रोग्राम के तहत नशे की दलदल में फंसे युवाओं का इलाज भी कराया जाएगा और लोगों को नशे से दूर रहने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन

आईजी बठिंडा रेंज मुखविंदर सिंह ने बताया कि नशे में फंसे लोगों का सरकार की ओर से इलाज करवाया जाएगा । इन मरीजों को सरकार खास तरीके के कार्ड जारी करेगी। इस कार्ड मरीजों संबंधी जानकारी आसानी के साथ मुहैया करवाई जा सकेगी । इस मौके बठिंडा के डिप्टी कमिशनर दीप्रवा लाकरा, श्री मुक्तसर साहिब से डीसी डा. सुमित जारंगल, मानसा से डीसी धर्मपाल गुप्ता, फरीदकोट से डी सी राजीव प्राशर, बठिंडा के एसएसपी नवीन सिंगला, मुक्तसर से सुशील कुमार, मानसा से पी बी एस परमार और फरीदकोट से नानक सिंह के अलावा एसडीएम साक्षी साहनी उपस्थित थे।
विज्ञापन

‘नशा विरोधी मुहिम में वालंटियर बनें लोग’
आईजी बलकार सिंह ने बताया कि डेपो प्रक्रिया का मुख्य मकसद नशा मुक्त मोहल्ले बनाना है, इसलिए जिलों में वालंटियरों के नाम दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस प्रोग्राम को जमीनी स्तर पर सही ढंग के साथ लागू करने के लिए जिला मिशन टीमों को गठित किया जाएगा । उन्होंने कहा कि अगर कोई भी नशे को समाप्त करने में योगदान देने चाहता है तो डेपो वालंटियर के तौर पर अपना पंजीकरण करवा सकता है। डेपो वालंटियरों को सिखलाई दी जाएगी और शिनाख्ती कार्ड भी जारी किए जाएगें । इसके अलावा सभी ही सरकारी कर्मी भी इस प्रोग्राम में आफिशियल वालंटियर माने जाएगें । उन्होंने कहा कि हर डेपो सदस्य की जिम्मेेवारी होगी कि वह लोगों को नशे प्रति जागरूक करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें