फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ृ दिन पहले नहाने के दौरान डूबे छात्र का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
नहर में डूबे छात्र की लाश मिली
विज्ञापन

लुधियाना। डेहलों के गांव चुबकी में से निकलने वाली कैंड नहर में दो दिन पहले नहाने के दौरान डूबे छात्र शुभम (20) का शव शनिवार की दोपहर को नहर से मिल गया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकलवा कर जांच के बाद पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों के हवाले कर देगी।
थाना डेहलों में तैनात जांच अधिकारी शिवेंद्र सिंह ने कहा कि शुभम बीटेक का छात्र था। उसके पिता स्वामीनाथ का मेडिकल स्टोर है। दो दिन पहले तपती गर्मी से राहत पाने के लिए शुभम अपने कुछ दोस्तों के साथ गांव चुबकी से होकर गुजरने वाली कैंड नहर में नहाने के लिए चला गया। नहर में नहाने के दौरान वह गहराई की तरफ चला गया और संतुलन बिगड़ने पर वह पानी में डूबने लगा। उसके साथ नहाने गए युवकों ने उसे बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन वह शुभम को बचा नहीं पाए और शुभम पानी में डूब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान उसके दोस्तों ने इसकी जानकारी कंट्रोल रुम को दी। सूचना मिलने के बाद थाना डेहलों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तुरंत गोताखोरों को बुला कर शुभम की तलाश शुरू कराई। दो दिन तक शुभम का कुछ पता नहीं चला। शनिवार की दोपहर को कुछ दूरी पर गोताखोरों को शुभम का शव मिला। जिसे उन्होंने बाहर निकाला। जांच अधिकारी ने बताया शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें