फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से पीड़ित विवाहिता ने लगाया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
बीमारी से पीड़ित विवाहिता ने लगाया फंदा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मंडी गोबिंदगढ़।
लोहा नगरी मंडी गोबिंदगढ़ के गांव कोटला डडहेड़ी में मंगलवार देर रात एक महिला ने घर में पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। मृतका के परिवारिक सदस्यों को घटना का पता बुधवार सुबह पांच बजे के आसपास लगा। मृतका की पहचान प्रीत कौर प्रीती (27) निवासी कोटला डडहेड़ी के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची मंडी गोबिंदगढ़ पुलिस ने मृतका का शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुुरू कर दी है। मामले के जांच अधिकारी एएसआई गुरबचन सिंह ने बताया कि मृतका के ससुराल परिवार वालों ने बयान दिया है कि मृतका टीबी की बीमारी से पीड़ित थी जिसका इलाज ज्ञान सागर अस्पताल से चल रहा था। बीमारी के कारण प्रीत कौर मानसिक तौर पर परेशान रहती थी। मृतका का पति दलविंदर सिंह जयपुर की किसी रोलिंग मिल में बतौर फोरमैन काम करता है। पुलिस ने मामले में प्राथमिक कार्रवाई की है। घटना की जानकारी मृतका के मायके परिवारवालों को दे दी गई है। पति और मायके के लोगों के आ जाने के बाद वीरवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मृतका का मायका मेरठ (यूपी) में है। मृतका की यह दूसरी शादी थी जिसके दो बच्चे भी हैं। एएसआई ने बताया कि सुसाइड मामले को लेकर मायके वालों ने शंका जताई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


फोटो कै्प्शन:21जीबीजीपी06: पंखे से झूलती हुई मृतका प्रीत कौर की लाश।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें