फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैड प्लस तथा एसपीजी सुरक्षा प्राप्त नेतायों चुनाव में सुरक्षा का धयान रखना चाहिए-मनिंदरजीत बिट्टा

विज्ञापन
विज्ञापन
आतंकवाद किसी एक पार्टी का नहीं देश का मुद्दा: बिट्टा
विज्ञापन

रोपड़। भारतीय आतंकवादी विरोधी फ्रंट के चेयरमैन मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान हिल गया है और उसे मालूम है कि अगर एक गोली चलाई तो सामने से सौ गोलियों में जवाब मिलेगा। अजहर मसूद को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित किया जाना भारत की बड़ी कामयाबी है। इससे बाकी आतंकवादी संगठनों में भी डर पैदा होगा कि भारत में आतंकवाद फैलाने से पाकिस्तान को बड़ा नुकसान होगा। बिट्टा रोपड़ में पंजाब युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेश शर्मा के देहांत पर उनके परिवार से दुख साझा करने पहुंचे थे। इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए बिट्टा ने कहा कि आतंकवाद का मुद्दा किसी एक पार्टी का मुद्दा नहीं, बल्कि देश का मुद्दा है। उन्होंने कहा कि 1971 की जंग में बड़ी जीत हासिल होने पर अटल बिहारी वाजपेयी ने इंद्रा गांधी को दुर्गा का रूप दिया था। बिट्टा ने कहा कि अगर सर्जिकल स्ट्राइक किसी पार्टी के समय में हुई है तो किसी की दिलेरी पर कुछ नहीं कहना चाहिए। बिट्टा ने कहा कि जेड प्लस और एसपीजी सुरक्षा घेरे वाले नेताओं की सुरक्षा बहुत जरूरी है और अगर कोई हादसा होता है तो बहुत लोगों की जिंदगियां जाती हैं। बिट्टा ने कहा कि सियासी लोग चुनाव में सुरक्षा का ध्यान खुद रखें ताकि उनके कारण लोगों की जिंदगी न जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें