फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमलोह फतेहगढ़ साहिब में 50 एकड़ गेहूं जला

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगढ़ साहिब में 51 एकड़ गेहूं जला
विज्ञापन

गांव भगवानपुरा और घेल में हुई घटना, फायर बिग्रेड गाड़ियों की मदद से पाया काबू
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब। जिले के दो गांवों में आग लगने से गेहूं की करीब 50 एकड़ फसल आग की भेंट चढ़ गई। पहली घटना गांव भगवानपुरा में हुई, जिसमें 46 एकड़ फसल और नाड़ जली। दूसरी घटना में गांव घेल में गेहूं की पांच एकड़ फसल और 30 एकड़ नाड़ जल गई। पीड़ित किसानों ने सरकार से मुआवजा देने की मांग की है।
गांव भगवानपुरा में बुधवार की सुबह करीब ग्यारह बजे किसान मेजर सिंह के खेत में सबसे पहले आग लगी। हवा के कारण आग फैलती गई। इससे आसपास की फसल भी आग की चपेट में आ गई। किसान मेजर सिंह के अनुसार उसका 16 एकड़ गेहूं और नाड़, नछत्तर सिंह का 18 एकड़ गेहूं और नाड़, राजिंदरपाल और बहादुर सिंह की तीन एकड़ गेहूं और नाजर सिंह का 10 एकड़ नाड़ जल गई। सभी ठेके पर जमीन लेकर खेती करते हैं। मौके पर पहुंचे हलका अमलोह के गुरप्रीत सिंह राजू खन्ना ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से मांग करते कहा कि अग्निकांड पीड़ित पचास हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी घटना में गांव घेल दोपहर खेत में करीब बारह बजे आग लग गई। यह पांच एकड़ गेहूं की फसल व 30 एकड़ नाड़ जल गई। जिला फायर अधिकारी हरबंस सिंह ने बताया कि गांव में आग लगने की सूचना 12. 20 बदे मिली थी। इिस पर तुरंत टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया जा सका। आग की चपेट में एक मोटर साइकिल भी जल गई। उन्होंने बताया कि आग से मेवा सिंह व जगदीश सिंह की पांच एकड़ गेहूं की फसल तथा कुलदीप सिंह व अन्य की लगभग 30 एकड़ गेहूं की नाड़ भी जली थी। पीड़ितों ने सरकार से नुकसान की पूर्ति की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें