फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में नहाने गए दो युवायों की हुई मौत,दो बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
नदी में नहाने गए दो युवक डूबे
विज्ञापन

नूरपुरबेदी। नूरपुरबेदी के गांव एलग्रां के बड़े पुल के नीचे से गुजरती सवां नदी में नहाने गए दो युवक डूब गए। उनके दो साथी बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार नंगल में ठहरे यह युवा गांवों में जाकर कंबल आदि बेचने का काम करते थे। वीरवार सुबह वह सामान बेचने के लिए एलग्रां के साथ लगते गांवों में आए हुए थे। सामान बेचने के बाद नहाने के लिए सवां नदी में उतर गए। इस दौरान शिवा (17) पुत्र बारू राम निवासी डेरा बस्ती कैथल हरियाणा और शौकीन (17) पुत्र शौंकी निवासी पानीपत (हरियाणा) पानी में डूब गए। जबकि उनके साथी अजय पुत्र ओमबीर और रोहित पुत्र बाबर दोनों निवासी कैथल (हरियाणा) पानी से बाहर निकलने में कामयाब हो गए। कलमां चौकी की पुलिस पार्टी ने तुरंत गोताखोरों को बुलाकर युवकों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें