फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भडके लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क पक्की कराने के लिए किया चक्का जाम
विज्ञापन

भड़के दुकानदारों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर निकाली भड़ास
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। पुरानी तहसील रोड पर सिटी पुलिस स्टेशन के पास सदर बाजार के दुकानदारों ने सड़क पक्की कराने की मांग को लेकर रोड जाम कर धरना दिया। दुकानदारों ने स्थानीय लोगों के साथ जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर भड़ास निकाली।
प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे दुकानदार दर्शन सिंह धालीवाल, रोशन सिंह, बिल्लू जत्थेदार, कुलविदर सिंह, जसविदर सिंह, बलदेव सिंह, बलविदर सिंह, काला, विशाल, मंगा प्रधान, ओम प्रकाश परमजीत सिंह, हरजिदर सिंह, अवतार सिंह, रजिदर सिंह मलकीत सिंह ने बताया लंबे समय से सड़क को पक्का नही किया जा रहा। इससे दुकानदारों व राहगीरों को काफी परेशानियां का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सड़क की खस्ता हालत कारण अक्सर दोपहिया वाहन चालक चोटिल हो जाते हैं। अंधेरे में कई पैदल राहगीर भी गिर जाते है। जब भारी वाहन गुजरते हैं तो सड़क पर पड़े पत्थर उछल कर दुकान के शीशे में लगने के कारण दुकानदारों का काफी नुकसान हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामान पर धूल पड़ने के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। समूह दुकानदारों ने जिला प्रशासन से मांग की गई, कि इस रोड़ को जल्द से जल्द बनवाया जाया, रोड़ पर प्रीमिक्स या इंटरलाक टाइल लगाई जाएं। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया गया, तो मरणव्रत रखा जाएगा। नगर काउंसिल के प्रधान संजीव कुमार मंटी शोरी ने कहा कि जल्द ही सड़क का निर्माण करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें