फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन भी किसानों ने यातायात की बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ने की अदायगी के लिए संगरूर-लुधियाना मार्ग जाम
विज्ञापन

तीसरे दिन भी धरने पर डटे रहे किसान, संघर्ष की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर। शुगर मिल धूरी की ओर से किसानों की करोड़ों की बकाया अदायगी न किए जाने के रोष में गन्ना संघर्ष कमेटी की तरफ से संगरूर-लुधियाना मुख्य मार्ग पर स्थित बबनपुर नहर के पुल पर लगाया धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। देर शाम एडीसी संगरूर राजेश त्रिपाठी प्रर्शनकारियों से मिलने पहुंचे और उन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन किसान अदायगी होने तक धरना जारी रखने पर अड़े हुए थे।
विज्ञापन

शिरोमणि अकाली दल के जिलाध्यक्ष इकबाल सिंह झुंदा और पूर्व विधायक धनवंत सिंह ने किसानों के संघर्ष का समर्थन करते हुए कहा कि किसानों को अपनी फसल की अदायगी के लिए भी सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। संघर्ष कमेटी के अनवर भसौड़, मेजर सिंह पुन्नावाल और निरंजन सिंह ने कहा कि मिल के प्रबंधक किसानों के पैसों से खुद तो ऐश की जिंदगी जी रहे हैं लेकिन बयाज पर पैसे लेकर फसल की अदायगी के लिए किसान सड़कों पर बैठने को मजबूर हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक गन्ने की अदायगी नहीं होगी धरना इसी तरह जारी रहेगा। मौके पर जरनैल सिंह, हरिंदर सिंह, प्रगट सिंह, हरनेक सिंह, मनदीपसिंह, हरजीत सिंह बुगरा, सरबजीत सिंह अलाल मौजूद थे।
विज्ञापन


--------------
फोटो:21एसजीआरपी02:किसानों को संबोधित करते हुए किसान नेता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें