200 स्टूडेंट्स ने दिया धरना, यातायात व्यवस्था हुई ठप
लुधियाना। पंजाब कृषि विश्वविद्यालय में बुधवार दोपहर एक बजे के बाद दो सौ से अधिक स्टूडेंट्स द्वारा अचानक धरना लगाने से कैंपस में यातायात व्यवस्था पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गई। यह धरना स्टूडेंटस व पेरेंट्स को कैंपस में फोर व्हीकल लेकर जाने की स्वीकृति देने व यूनिफार्म पहनने की शर्त को हटाने की मांग को लेकर था। छात्र गुरिंदर सिंह व रछपाल सिंह ने बताया कि पीएयू में विद्यार्थियों पर पाबंदी पर पाबंदी लगाई जा रही है। जबरदस्ती रूल लागू कर परेशान किया जा रहा है। स्टूडेंट्स को फोर व्हीकल को अंदर लाने पर रोक लगाई गई है। जबकि टीचर्स को फोर व्हीकल व टू व्हीकल अंदर लाने पर किसी भी तरह की कोई पाबंदी नही है। रूल एक समान होने चाहिए। अगर विद्यार्थियो पर यह रुल लागू होते है तो टीचर्स पर भी यह लागू हो। स्टूडेंट्स का धरना करीब डेढ़ बजे शुरू हुआ और साढ़े पांच बजे समाप्त हुआ। पांच बजे जब पीएयू व वेटरनरी यूनिवर्सिटी के साइंटिस्ट व कर्मचारी जब विभिन्न विभागों से अपनी ड्यूटी समाप्त करके रेजिडेंशियल एरिया में जाने के लिए निकले तो स्टूडेंट्स ने उन्हें भी आगे नहीं जाने दिया। सुनवाई न होने पर स्टूडेंट्स ने धरना अपने आप ही समाप्त कर दिया।