‘मुलाजिम विरोधी हैं मनप्रीत बादल’
शिअद मुलाजिम विंग ने आरोप लगाकर पद से हटाने की मांग उठाई
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब। लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर शिरोमणि अकाली दल के मुलाजिम विंग की बैठक प्रदेश अध्यक्ष कर्मजीत सिंह भगड़ाना के नेतृत्व में फतेहगढ़ साहिब में हुई। बैठक में 10 मुलाजिम जत्थेबंदियों के प्रमुखों ने हिस्सा लिया। इस दौरान वित्त मंत्री मनप्रीत बादल को मुलाजिम विरोधी बताते हुए उन्हें पद से हटाने की मांग उठाई गई।
भगड़ाना ने सदस्यों की समस्याओं व मांगों को ध्यान से सुना और सारी रिपोर्ट चुनाव मेनिफेस्टो कमेटी चेयरमैन बलविंदर सिंह भूंदड़ को 2 फरवरी को सुबह 11 बजे को सौंपने की बात कही। भगड़ाना ने कहा कि भले ही मुलाजिम विंग के कई सदस्य केंद्र सरकार के दायरे में आते हैं. वह मुलाजिमों की मांगें पूरी करवाने को प्राथमिकता देंगे। भगड़ाना ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते कहा पंजाब सरकार मुलाजिमों की प्रति अनदेखी लोकसभा चुनावों में सरकार पर भारी पड़ेगी। कांग्रेस ने चुनाव घोषणा पत्र में किए वादों से सिर्फ सत्ता हासिल की है। अब हकों के लिए मुलाजिमों को सड़कों पर उतरना पड़ा। सरकार ने लोगों पर मर्जी के टैक्स थोपकर अधिक बोझ डाला है। बैठक में वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल को मुलाजिमों की मांगों को अनदेखा करने पर उन्हें वित्त पद से हटाने की मांग की गई। इस मौके पर मुलाजिम विंग के कानूनी सलाहकार सतनाम सिंह भगड़ाना, हरमेश धीमान, जसवंत कौर जोहल, सुरजीत सिंह सैनी, हरदेव सिंह जवंधा, अमरजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह, हरविंदर सिंह, अमित कुमार, परविंदर सिंह दयोल, मलकीत सिंह, हरजिंदर सिंह, सुखविंदर सिंह चीमा, मलकीत सिंह आदि मौजूद थे।
ये हैं मुलाजिमों विंग की मांगें
डीए की लंबित चार किस्तें जारी हो, पंजाब में पे-कमीशन लागू किया जाए, अध्यापकों व मुलाजिमों के बनते हक दिए जाए, इनकम टैक्स की हद बढ़ाई जाए, नई पेंशन स्कीम खत्म कर पुरानी स्कीम बहाल की जाए।