रहस्यमय धमाके से दहला नंगल, भूकंप जैसे बने हालत
नंगल। एक अज्ञात व रहस्यमय धमाके से नंगल गुंज उठा। हालत इतने खराब थे कि लोगों के घरों के दरवाजे खिड़कियां पूरी तरह हिल गए और लोग भूकंप समझ अपने अपने घरों से बाहर की ओर भागे। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम लगभग 7.30 बजे के करीब जब यह धमका हुआ उस समय एक दम बिजली सप्लाई भी ठप हो गई। हालांकि चंद मिनटों बाद बिजली सप्लाई तो बहाल हो गई। लेकिन धमका कहां हुआ यह रहस्य बना हुआ है। सूत्रों की माने तो यह धमका 20 किलो मीटर की दूरी तक सुना गया। इस धमके के बाद प्रशासन के भी हाथ पैर फूल गए। यह जानने के लिए कि यह धमका हुआ कहां। लोग भी अपनी स्तर पर यह जानने का प्रयास करने में जुटे हुए हैं कि यह धमका कैसे और कहां हुआ। लोग पत्रकारों को भी फोन कर यह जानने का प्रयास कर रहे हैं। जानकारी लेने के लिए तहसीलदार डीपी पांडे से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सभी औद्योगिक इकाइयों के संपर्क में हूं, वहां कोई धमका नहीं हुआ और हो सकता है कि यह धमाका आसमान में हुआ हो।