खत्री सभा फरवरी में करेगी परिवार मिलन समारोह
मंडी गोबिंदगढ़। खत्री सभा की कार्यकारिणी बैठक गोबिंदगढ़ क्लब में डॉ मनमोहन कौशल की अध्यक्षता में हुई जिसमे डॉ मनमोहन कौशल ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी खत्री परिवार मधुर मिलन का आगाज फरवरी 2019 में रंगारंग कार्यक्रम से आयोजित किया जाएगा। जिसके मुख्य अतिथि प्रसिद्ध उद्योगपति हेमंत बत्ता व विशेष अतिथि समाज सेवक जगदीश शाही होंगे। इस प्रोग्राम के प्रोजैक्ट चेयरमैन बलदेव चोपड़ा, जीएस राय, यज्ञ दत्त वधवा और नरिंदर भाटिया को बनाया गया है। बैठक में सभी दस्यों ने सहमति से सांस्कृतिक प्रोग्राम करवाने की मंजूरी दी और स्कूली बच्चों का कार्यक्रम भी करवाया जाएगा। इस मौके डॉ कौशल ने सभी खत्री परिवारों से निवेदन किया कि जिन लोगों ने अभी तक खत्री सभा की सदस्ता नहीं ली वह खत्री सभा के सदस्य बनने के लिए डॉ. मनमोहन कौशल और नरिंदर भाटिया से संपर्क कर सकते हैं।
फोटो कैप्शन:19जीबीजीपी03- मंडी गोबिदगढ़ में समारोह को लेकर जानकारी देते हुए खत्री सभा के आयोजक।