फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबरन बदली, विक्टेमाइजेशन के विरोध में शिक्षा सचिव की फूंकी अर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना में शिक्षा सचिव की अर्थी फूंकी
विज्ञापन

लुधियाना। सांझा अध्यापक मोर्चा की ओर से एसएसए/रमसा/माडल/ आदर्श अध्यापकों को रेगुलर करने के नाम पर उनकी 65-75 प्रतिशत तक की तनख्वाह में कटौती करने, संघर्ष के दौरान निलंबित, बदलियां तथा सस्पेंशन रद्द करने, नई रेशनलाइजेशन नीति, अध्यापकों पर लगाए जाते गैर विद्यक कामों के विरोध में डीसी आफिस के बाहर शिक्षा सचिव कृष्ण कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया। लुधियाना से मरण व्रत पर बैठे रजिंदर कौर, अजीतापल सिंह, दलजीत सिंह, अमनदीप सिंह, प्रवीण कुमार ने कहा कि सरकार अध्यापकों के पटियाला में चल रहे पक्के मोर्चे से बौखलाहट में आकर रोजाना नए फरमान जारी कर रही है। अध्यापकों की 300 किलोमीटर की दूरी पर बदली की जा रही है। शिक्षा मंत्री का नया बयान आया है कि सरकार संघर्ष कर रहे अध्यापकों की सेवाएं खत्म कर देगी। धरना मांगों की प्राप्ति के लिए जारी रहेगा। इस मौके पर नवनीत कौर, प्रेरणा, पूनम, बिक्रमजीत सिंह, हरदेव सिंह, चरन सिंह, राजवीर सिंह, जोगिंदर सिंह, मनराज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें